कृषक देवनारायण की धान की उपज राशि बेटियों की पढ़ाई और विवाह में सहायक

Updated on 22-01-2026 12:11 PM

दुर्ग। पुलगांव निवासी  देवनारायण एक छोटे किसान हैं। पौन एकड़ भूमि पर मोटा धान लगाकर उन्होंने कड़ी मेहनत और सीमित संसाधनों के बावजूद 15 क्विंटल धान का उत्पादन किया। पति-पत्नी दोनों रोज़ मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं और छोटे-छोटे बचत से घर की आवश्यकताए पूरी करते हैं। इसी क्रम में आज वे अपने धान के बोरे लेकर उपार्जन केंद्र कोलिहापुरी पहुंचे। शासन द्वारा स्थापित धान खरीदी व्यवस्था के अंतर्गत न केवल उनकी उपज समर्थन मूल्य पर खरीदी गई, बल्कि पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से भुगतान सीधे उनके बैंक खाते में सुनिश्चित किया गया।

 देवनारायण की दो बेटियाँ हैं, जो वर्तमान में अध्ययनरत हैं। उन्होंने बताया कि धान विक्रय से प्राप्त राशि का उपयोग वे अपनी बेटियों की शिक्षा में करेंगे तथा शेष राशि को अपने सेविंग एकाउंट में जमा करेंगे। यह बचत आगे चलकर बेटियों के विवाह में सहायक होगी। उन्होंने बताया कि उपार्जन केन्द्र में किसानों के सभी प्रकार के धानों का उठाव किया जा रहा है। यह कहानी केवल एक छोटे किसान परिवार की नहीं है, बल्कि शासन की पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था की सफलता को भी दर्शाती है, जिसका प्रभाव ज़मीनी स्तर पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। उपार्जन केंद्र, समर्थन मूल्य, सीधा भुगतान और किसान-हितैषी योजनाएँ आज छोटे किसानों के जीवन में आत्मविश्वास, सुरक्षा और आशा का संचार कर रही हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.