पुलिस मुख्यालय में महिला सफाईकर्मी से छेड़छाड़, आरोपित उपनिरीक्षक बर्खास्त

Updated on 28-05-2024 12:59 PM
भोपाल। सीधी में सात आदिवासी लड़कियों से दुष्कर्म की घटना का मामला अभी सरगर्म ही है कि राजधानी स्थित पुलिस मुख्यालय में महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। यहां एक सफाईकर्मी ने गुप्तचर शाखा (इंटेलिजेंस विंग) में पदस्थ कार्यवाहक उप निरीक्षक पीयूष मणि तिवारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। सफाईकर्मी के सुपरवाइजर की शिकायत के बाद आरोपित उप निरीक्षक को पहले निलंबित, फिर सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। संविधान के अनुच्छेद 311 के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई है। मामले की जांच डीएसपी स्तर के एक अधिकारी को सौंपी गई है। हालांकि, इस मामले में महिला ने अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई है।


यह है मामला

जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में आउटसोर्स पर काम कर रही सफाई कंपनी के सुपरवाइजर ने डीआइजी गुप्तचर शाखा आबिद खान को शिकायत कर बताया कि महिला सफाईकर्मी रविवार सुबह परिसर में ही बने स्टेट सिचुएशन सेंटर में सफाई के लिए पहुंची तो पीयूष मणि तिवारी वहां पहले से मौजूद था। महिला ने उसे बाहर जाने के लिए कहा, पर वह नहीं गया। कुछ देर बाद उसने महिला के कंधे पर हाथ रखा और छेड़छाड़ की कोशिश की। महिला के चिल्लाने पर आसपास के कर्मचारी भी पहुंच गए। हालांकि, रविवार होने के चलते परिसर में ज्यादा भीड़ नहीं थी।

प्रारंभिक जांच में घटना सही पाए जाने के बाद आबिद खान ने आरोपित उपनिरीक्षक को सेवा से पृथक कर दिया है। गुप्तचर शाखा के आइजी अंशुमान सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने बताया कि आरोपित लगभग 50 वर्ष का है। वह हाल ही में कार्यवाहक उपनिरीक्षक बना है। कई वर्ष से पुलिस मुख्यालय की विशेष शाखा में पदस्थ रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
Advt.