ऑटाेमैटिक मशीन से जांचेंगे वाहनों की फिटनेस:भोपाल आरटीओ में आज से बदलेगी व्यवस्था

Updated on 15-07-2024 01:23 PM

भोपाल में वाहनों के फिटनेस सिस्टम में सोमवार से बदलाव हो जाएगा। अब तक जो जांच फिटनेस कैमरे से फोटो खींचकर की जाती थी, वह सेंसर से की जाएगी। यानी मशीनों से जांच कर वाहनों को फिटनेस सर्टिफिकेट दिया जाएगा। आज से शहर का पहला निजी ऑटोमैटिक टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) काम करना शुरू कर देगा।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी आरटीओ ने फिटनेस कैमरे को तत्काल प्रभाव से बंद करने के निर्देश जारी किए हैं। बताया जा रहा है कि हर एक टेस्ट में मशीन 10 से 15 मिनट लेगी, जिसमें मैनुअल सिस्टम पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। बता दें, आरटीओ भोपाल में रोजाना 150 से 300 तक गाड़ियों की फिटनेस की जांच की जाती है।

तीन तरह के फ्लोर बनाए गए

मशीन के लिए तीन तरह के फ्लोर बनाए गए हैं। इसमें टू-व्हीलर, कार और हेवी कमर्शियल व्हीकल शामिल हैं। इसमें सिर्फ गाड़ी खड़ी करनी होगी। जिसके बाद यह ऑटोमैटिकली गाड़ी के इंजन से लेकर सभी कलपुर्जे की जांच कर लेगी।

इसमें मुख्य रूप से पॉल्यूशन, स्पीडो मीटर, नॉइज लेवल मीटर, साइड स्लिप बेंच, ब्रेक टेस्ट, सस्पेंशन टेस्ट, इंजन टेस्ट शामिल हैं। बताया जा रहा है कि करोड़ों की लागत से बनी यह मशीन जर्मनी की टेक्नोलॉजी है।

कैमरे के सामने खड़े करने पड़ते हैं वाहन

अब तक प्रदेश के परिवहन विभाग में फिटनेस का काम कैमरे से किया जा रहा है। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय व जिला परिवहन कार्यालय में संचालित फिटनेस सेंटर के कैमरे के सामने वाहन को खड़ा किया जाता है, और फोटो खींचने के बाद सर्टिफिकेट जारी हो जाता है।

वाहन का इंजन, ब्रेक, बॉडी, टायर, हेडलाइट, स्टेयरिंग सहित अन कलपुर्जे काम रहे हैं या नहीं, यह जांचने की कोई व्यवस्था नहीं है। इस कारण अनफिट वाहन सड़कों पर दौड़ते हैं। अन फिट वाहन दुर्घटना का कारण बनते हैं।

वाहनों को कंडम होने से बचाया जा सकेगा
केंद्र सरकार की नई मोटरयान नीति की स्क्रैप पॉलिसी में इस नए फिटनेस सेंटर की भूमिका अहम होगी। इस पॉलिसी के तहत 15 से 20 साल पूरी कर चुके निजी वाहनों का पुन: पंजीकरण फिटनेस के आधार पर बढ़ाने का प्रावधान है।

यानी गाड़ी चकाचक है तो निजी वाहनों को कंडम होने से बचाया जा सकता है। फिटनेस का मैनुअली सर्टिफिकेट तो जुगाड़ से लिया जा सकता है लेकिन मशीनों से फिटनेस चेक करने पर गड़बड़ी नहीं हो पाएगी।

आरटीओ ने कहा- अब एटीएस से होगी फिटनेस जांच

भोपाल आरटीओ जितेंद्र शर्मा ने कहा- अभी तक मैनुअली फिटनेस जांची जा रही थी। सोमवार से यह व्यवस्था पूरी तरह से बदल जाएगी। अब यहां ऑटोमैटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) से वाहनों की फिटनेस की जांच होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.