फ्लैट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले को पांच वर्ष का कारावास

Updated on 24-07-2024 01:01 PM
भोपाल। राजधानी के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अरुण सिंह ने धोखाधड़ी के मामले की सुनवाई करते हुए आरोपित जितेन्द्र ममतानी को पांच वर्ष के सश्रम कारावास व 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। प्रकरण में शासन की ओर से सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी नीतू जैन ने पैरवी की।

यह है मामला

वर्ष 2020 में फरियादी ने थाना एमपी में शिकायत की थी। उसमें बताया था कि उसका परिचय वर्ष 2011 में जितेन्द्र ममतानी से हुआ था। जितेन्द्र ने बताया था कि उसने आइकान डेवलवपिंग प्राइवेट लिमिटेड कोलार रोड गेहूंखेडा में दो बीएचके का एक फ्लैट बुक किया है। उस फ्लैट को 17 लाख पचास हजार रुपये में खरीदने के लिए उसने वर्ष 2011 में जितेन्द्र ममतानी व डीएचएफएल बैंक के मध्य ट्रायपार्टी का अनुबंध कर लिया था।
बुक किये गये फ्लैट के लिए फरियादी ने दो बार में तीन लाख पचास हजार रुपये जितेन्द्र को नगद दिए, जिसकी रसीद भी दी गई ।शेष राशि बैंक से फायनेंस की गई। उसके बाद जितेन्द्र द्वारा फ्लैट उसके सुपुर्द किया जाना था। लेकिन जितेंद्र ने बैंक द्वारा फायनेंस की गई राशि 13 लाख 40 हजार रुपये भी प्राप्त कर लिए और फ्लैट उसे नहीं दिया। बाद में पता चला कि उसी फ्लैट को जितेंद्र ने किसी और को बेच दिया है। शिकायत की जांच के बाद जितेंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.