आम बजट में गांव, गरीब, किसान और युवाओं पर फोकस... मध्‍य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर में बनेंगे स्ट्रीट वेंडरों के लिए हाट-बाजार

Updated on 24-07-2024 12:55 PM

 भोपाल। देश के आम बजट में गांव, गरीब, किसान और युवाओं पर फोकस किया है। इसका अधिक से अधिक लाभ मध्य प्रदेश को हो, इसकी तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। दरअसल, बजट में कृषि क्षेत्र को प्राथमिकता में रखा है। प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

बजट में आगामी दो वर्ष में एक करोड़ किसानों को उत्पादों के प्रमाणीकरण, ब्रांडिंग और मार्केटिंग में सहायता देने की घोषणा की गई है। साथ ही दस हजार बायो रिसर्च सेंटर बनाए जाएंगे। साप्ताहिक हाट और स्ट्रीट फूड हब बनाने की घोषणा हुई है। प्रदेश की ओर से भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में हाट बाजार बनाने के प्रस्ताव भेजे जाएंगे। मुख्यमंत्री डाॅ.मोहन यादव ने आम बजट को लेकर अधिकारियों से बैठक की। वहीं, मंत्रियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभागों से जुड़ी योजनाओं को अध्ययन करके प्रस्ताव शीघ्र भेजें।

दलहन और तिलहन फसलों को दिया जाएगा बढ़ावा
मध्य प्रदेश दलहन और तिलहन के उत्पादन में देश में अव्वल है। मिशन मोड में सरसों, मूंगफली, तिल, सोयाबीन, सूरजमुखी का उत्पादन करने के लक्ष्य,भंडारण और विपणन को मजबूत बनाने की दिशा में उठाए जाने वाले कदम का लाभ मध्य प्रदेश को मिलेगा।
किसानों को प्राकृतिक कृषि से जोड़ने का लक्ष्य
कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उत्पादकता बढ़ाने के साथ-साथ लागत कम करने के लिए अगले दो वर्षों में एक करोड़ किसानों को प्राकृतिक कृषि से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। प्राकृतिक खेती की दिशा में मध्य प्रदेश में पहले से काम हो रहा है। इससे और गति मिलेगी। किसानों के डाटा बेस को डिजिटल लेंड रिकार्ड से जोड़ने का काम पहले से चल रहा है। इसमें और गति आएगी। फसलों का डिजिटल सर्वेक्षण भी प्रारंभ किया जा चुका है।
युवाओं को कौशल विकास के प्रशिक्षण के साथ मिलेगी आर्थिक सहायता
बजट में युवाओं को देश की शीर्ष कंपनियों में आगामी पांच वर्ष में कौशल विकास का प्रशिक्षण दिलाने और इस अवधि में आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। प्रदेश में मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना लागू है। इसके अंतर्गत आठ से दस हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रशिक्षण के दौरान उपलब्ध कराई जाती है। केंद्र सरकार की योजना लागू होने से 21 से 24 वर्ष के युवाओं को रियल-लाइफ व्यवसाय वातावरण, विभिन्न व्यवसायों और रोजगार के अवसर मिलेंगे।
स्वरोजगार के लिए मुद्रा ऋण की सीमा बढ़ी
उच्च शिक्षा के लिए ऋण, ई-बाउचर का अधिक से अधिक लाभ लेने की कार्ययोजना बनाई जाएगी। स्वरोजगार के लिए मुद्रा ऋण की सीमा दस लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपये करने का लाभ युवाओं को मिलेगा। प्रदेश में रोजगार दिवस के माध्यम से युवाओं को राज्य और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत बैंकों से ऋण स्वीकृत कराए जा रहे हैं। कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास, उद्योगों के विकास और खनिज क्षेत्र में फोकस किया जाएगा।
आदिवासी क्षेत्रों में बनेंगे आवास, अधोसंरचना का होगा विकास
पूरे देश में प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान चलाने की निर्णय लिया गया है। इसमें 63 हजार आवास आदिवासी क्षेत्रों में बनाए जाएंगे। मध्य प्रदेश में 89 आदिवासी विकासखंड हैं। इनमें इस अभियान का लाभ मिलेगा। साथ ही अधोसंरचना का विकास भी किया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के अंतर्गत तीन करोड़ आवास बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें प्रदेश की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की संभावना है।
मध्य प्रदेश प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के लक्ष्यों को पूरा करने में अव्वल राज्य है। इसी तरह नगरीय क्षेत्र के लिए लागू प्रधानमंत्री आवास शहरी का भी लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में 25 हजार बसाहटों को बारहमासी सड़क से जोड़ने के लिए प्रविधान किया गया है। इसके लिए भी प्रस्ताव भेजे जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए बजट में 70 हजार 163 करोड़ रुपये का प्रविधान किया गया है। इसमें भी प्रदेश को राशि मिलेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.