बायो सीएनजी के चार प्लांट शुरू:1000 लोगों को रोजगार, 8000 वाहनों को ईंधन

Updated on 13-11-2025 12:09 PM

भोपाल, इंदौर और सतना में कंप्रेस्ड बायो गैस प्लांट (बायो सीएनजी) बुधवार को शुरू हो गए। इनसे न केवल करीब 8000 हल्के वाहनों को ईंधन मिलेगा, बल्कि 1000 लोगों को रोजगार भी मुहैया होगा। मप्र में ग्रीन एनर्जी की तरफ यह बड़ा कदम है। अगले कुछ महीनों में जबलपुर, बालाघाट और सीहोर के भी प्लांट शुरू होने की संभावना है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में दो, इंदौर और सतना में एक-एक प्लांट का बुधवार को सीएम हाउस में समत्व भवन से वर्चुअल लोकार्पण किया। तीन प्लांट रिलायंस इंडस्ट्री ने वेस्ट से वैल्थ की दिशा में एक साल के अंदर 360 करोड़ की लागत से लगाए हैं। एक प्लांट पालीवाल ग्रुप का फंदा में लगा है। एक प्लांट से निकलने वाली बायो सीएनजी से लगभग 2000 ऑटो रिक्शा, निजी वाहन और हल्के वाहन सड़क पर दौड़ेंगे।

हर साल 17,000 टन कार्बन डाय ऑक्साइड का उत्सर्जन कम होगा जो वातावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने में सहायता करेगा। एक प्लांट से 250 लोगों को रोजगार भी मिलेगा। आने वाले एक साल में मप्र में 457 टन क्षमता के 39 प्लांट और लगने वाले हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान दौर के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए मध्य प्रदेश ने जो कमर कसी है, उसका ये प्लांट उदाहरण है। ये कंप्रेस्ड बायो गैस प्लांट का उद्घाटन थोड़ा हटकर है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.