बाढ़ का खतरा टालने खोले गए कलियासोत डैम के चार गेट, बड़ा तालाब बस एक फुट खाली

Updated on 01-08-2024 12:37 PM
भोपाल। जिले में हुई तेज वर्षा की वजह से सभी जलाशय लबालब भर गए हैं। इनमें भोपाल का बड़ा तालाब महज एक फुट खाली है तो वहीं कलियासोत, केरवा और भदभदा डैम भी थोड़े -थोड़े खाली हैं। ऐसे में प्रशासन ने अभी से बाढ़ का खतरा टालने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके चलते कलियासोत डैम के चार गेट बुधवार को खोले गए और लगभग 1.25 फीट पानी छोड़ा गया है। इससे पहले मंगलवार को दो गेट खोलकर टेस्टिंग की गई थी।

जल्द खुल सकते हैं भदभदा के गेट

जानकारी के अनुसार बड़ा तालाब का जलस्तर 1666.80 फीट है। जबकि अब तक बड़ा तालाब का जलस्तर 1665.75 तक पहुंच गया है। इस तरह तालाब महज एक फुट ही खाली बचा है। ऐसे में यदि अब तेज वर्षा हुई तो बड़ा तालाब अपने उच्च जलस्तर को छू लेगा और भदभदा डैम के गेट खोले जाएंगे। इससे निश्चित रूप से कलियासोत डैम का जलस्तर बढ़ेगा और गेट खोलना पड़ेंगे। ऐसे में कलियासोत नदी के कैचमेंट क्षेत्र में स्थित बस्तिया, मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बनेगी।
ऐसे में इन्हीं बाढ़ के हालात पर नियंत्रण करने के लिए जलसंसाधन विभाग द्वारा डैम के जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए अभी से गेट खोलना शुरू कर दिए हैं। इसी के चलते मंगलवार को कलियासोत डैम के 13 में से दो गेट खोलकर टेस्टिंग की गई। जब सब कुछ सही रहा तो बुधवार को एक-एक कर चार गेट खोलकर कुल 1.25 फीट पानी छोड़ा गया है। कुछ दिन पहले कोलार डैम में भी वाटर लेवल मेंटेन रखने के लिए दो गेट खोलकर पानी छोड़ा गया था।

तीन घंटे तक खोले गए चार गेट

कलियासोत डैम के इंजीनियर नीतिन कुहिकर ने बताया कि कलियासोत डैम का जलस्तर कुल 502.98 मीटर था।ऐसे में बुधवार शाम सवा चार बजे एक गेट खोला गया और उसके बाद एक-एक कर तीन गेट खोले गए। लगभग साढ़े सात बजे तक चार गेट खोलकर पानी को छोड़ा गया है। अब कलियासोत डैम का जलस्तर 502.60 मीटर रह गया है और सभी गेट बंद कर दिए गए हैं। उन्होंने गेट खोलने का कारण बताया कि कलियासोत नदी के आसपास स्थित निचली बस्तियों समरधा, दामखेड़ा, मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र में अचानक से बाढ़ की स्थित न बने और समय रहते बचाव के इंतजाम किए जा सकें, इस वजह से डैम को खाली किया गया है।

जलस्तर एक नजर में

जलाशय - कुल जलस्तर - वर्तमान जलस्तर - खाली
बड़ा तालाब - 1666.80 - 1665.75 - 1.05 फीट
कलियासोत - 505.67 - 502.60 - 3.07 मीटर
केरवा - 509.93 - 507.37 - 2.56 मीटर
कोलार - 462.20 - 458.93 - 3.27 मीटर

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.