कारोबारी के घर छापेमारी में लापरवाही पर एसआइ समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित

Updated on 13-05-2024 11:43 AM
 भोपाल। राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन क्षेत्र स्थित पंतनगर में कारोबारी कैलाश खत्री के घर पर पुलिस की छापेमारी सवालों के घेरे में आ गई है। छापेमारी में घर से 31 लाख रुपये से अधिक के कटे-फटे और नए नोट बरामद किए गए थे, किंतु जब्ती के दौरान कई नोट गायब हो गए।जो रकम गायब हुई है वह कितनी थी, यह भी कोई नहीं बता पा रहा। इस लापरवाही के बाद डीसीपी ने छापेमारी का नेतृत्व करने वाले एसआइ शत्रुघ्न पटले, प्रधान आरक्षक मेघ खत्री, सलमान व आरक्षक महेंद्र सिंह समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच एडिशनल डीसीपी रश्मि दुबे को सौंपी है।
बता दें कि मनी एक्सचेंजर कैलाश खत्री के घर पर बड़ी संख्या में नोटों की सूचना मिलने पर नौ मई की रात पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दिए बगैर छापेमारी की थी। अशोका गार्डन थाना के एसआइ शत्रुघ्न पटले ने टीम का नेतृत्व किया था। छापेमारी के दौरान एक पुलिसकर्मी अपने मोबाइल से वीडियो रिकार्डिंग भी कर रहा था।
बरामद नोटों को एक टेबल पर रखकर जमा किया जा रहा था। जब उनकी गिनती हुई तो नोटों की एक गड्डी गायब हो गई। वह रकम कितनी है, इसे लेकर पुलिस चुप्पी साधे है।

इसमें यह मामला भी सामने आ रहा है कि छापेमारी के बाद पुलिस ने कमरा तो बंद कर दिया था, लेकिन वहां निगरानी के लिए किसी पुलिसकर्मी को तैनात नहीं किया था। यह भी एंगल है कि पुलिस के जाने के बाद कैलाश ने ही कुछ रुपये इधर-उधर कर दिए। मामले में जांच जारी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
Advt.