जावेद जाफरी से हर्षद चोपड़ा तक, 'बिग बॉस OTT 3' में नजर आएंगे ये 16 कंटेस्टेंट्स
Updated on
12-06-2024 01:45 PM
'बिग बॉस OTT 3' 21 जून से शुरू हो रहा है और इस बार सलमान खान नहीं, बल्कि अनिल कपूर होस्ट करते नजर आएंगे। इस बार दर्शक बिग बॉस में सलमान को कंटेस्टेंट्स पर चिल्लाते नहीं देख पाएंगे, पर अनिल कपूर जरूर उनकी कमी को पूरा करने की कोशिश करेंगे। इस सीजन के लिए अभी तक कई सेलेब्स को अप्रोच किया जा चुका है, जिनमें सिंगर्स से लेकर एक्टर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स भी शामिल हैं। कुछ का नाम कन्फर्म बताया जा रहा है, तो कुछ के साथ अभी बातचीत चल रही है।
हाल ही मेकर्स ने Bigg Boss OTT 3 का नया प्रोमो रिलीज किया था, जिसमें होस्ट अनिल कपूर कह रहे थे कि इस बार दर्शकों को बहुत मजा आने वाला है। यह उनके लिए ट्रीट जैसा हो। 'बिग बॉस ओटीटी 3' में इस बार जो स्टार सिलेब्रिटीज नजर आ सकते हैं, उनमें सिंगर मीका सिंह और एक्टर जावेद जाफरी और 'त्रिदेव' एक्ट्रेस सोनम खान भी नाम शामिल है। इस रियलिटी शो को OTT प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर 24x7 स्ट्रीम किया जाएगा।
'बिग बॉस OTT 3' के फॉर्मेट और नियमों में बदलाव, होंगे ट्विस्ट
'बिग बॉस ओटीटी 3' में इस बार घर के नियमों के साथ-साथ फॉर्मेट में भी थोड़ा बदलाव होगा। प्रोमो में अनिल कपूर कहते भी नजर आए कि अब सब बदलेगा। बहुत हुआ झक्कास। अब करते हैं कुछ खास। यानी इस बार जहां कंटेस्टेंट्स के लिए चौंकानेवाले ट्विस्ट होंगे, वहीं दर्शकों को भी खूब सरप्राइज मिलेंगे।
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…