लंदन से दुबई तक... पूरी दुनिया की होटल इंडस्ट्री में बढ़ रहा भारतीयों का दबदबा

Updated on 23-05-2024 12:26 PM
नई दिल्ली: ग्लोबल होटल इंडस्ट्री पर भारतीयों का दबदबा बढ़ रहा है। पिछले साल यूरोप की सबसे बड़ी होटल चेन Accor ने हिंदुजा ग्रुप (Hinduja Group) के स्वामित्व वाले लंदन के सबसे महंगे होटल The OWO में Raffles London खोला था। पिछले महीने भारत दौरे पर आए Accor के ग्रुप चेयरमैन और सीईओ सेबेस्टियन बाजिन ने ईटी से कहा था, 'मैं इस पार्टनरशिप के लिए हिंदुजा परिवार का बहुत आभारी हूं और हर दिन उनका शुक्रिया अदा करता हूं।' लेकिन हिंदुजा समूह अकेला नहीं है। यूरोप, यूएई और यूके जैसे बाजारों में भारतीय मूल के होटल मालिकों की संख्या पिछले कुछ साल में बढ़ रही है। पिछले साल दिसंबर में, इंटरग्लोब एंटरप्राइजेज ने नए लाइफस्टाइल होटल ब्रांड Miiro को लॉन्च करने की घोषणा की थी। इसके जरिए कंपनी यूरोपीय शहरों में व्यक्तिगत रूप से डिजाइन किए गए होटलों का एक कलेक्शन लॉन्च करना चाहती है। तब कंपनी ने कहा था कि Miiro ब्रांडेड होटल 2024 की गर्मियों में पेरिस में खुलेंगे। उसके बाद 2025 में लंदन और वियना में खुलेंगे।

मैरियट इंटरनेशनल 2027 में रास अल खैमाह के मरजान द्वीप पर अपना पहला डब्ल्यू होटल लॉन्च करेगा। इसके लिए वह भारतीय इन्वेस्टर डालैंड्स होल्डिंग के साथ सहयोग करेगा। इसने हयात रीजेंसी देहरादून और गोवा में विंडहम रिसॉर्ट जैसे प्रोजेक्ट को विकसित किया है। Tamara Leisure Experiences की सीईओ और डायरेक्टर श्रुति शिबूलाल ने 2022 में जर्मनी में Moxy Bremen Hotel का अधिग्रहण किया था। उनका कहना है कि वह जर्मनी में निवेश करना जारी रखेंगी। उन्होंने कहा, 'हम तमारा रिसॉर्ट्स ब्रांड को विदेशों में ले जाने का इरादा रखते हैं, क्योंकि हमारा मानना है कि हम अपने मेहमानों के लिए एक यूनीक वैल्यू प्रपोजिशन बना सकते हैं।'

विदेश में मौके

इंडस्ट्री के सूत्रों ने कहा कि भारतीय मूल के होटल मालिकों के विदेशी बाजारों में विस्तार में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। हॉस्पिटैलिटी कंसल्टेंसी फर्म Hotelivate के संस्थापक अध्यक्ष मानव थडानी ने कहा, 'मध्य पूर्व और यूरोप जैसे बाजारों में भारतीय मूल के होटल निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ रही है।' NOESIS Capital Advisors के फाउंडर और सीईओ नंदीवर्धन जैन ने कहा कि दुबई और रास अल खैमाह जैसे बाजारों में निवेश का शानदार मौका है। इसकी वजह यह है कि वहां मांग काफी मजबूत है, वहां का टूरिज्म इन्फ्रास्ट्रक्चर काफी विकसित है और टैक्स में भी फायदा है। मेफेयर कंसल्टेंट्स के फाउंडर दीपक जैन ने कहा कि भारतीय होटल मालिकों की नजर खासकर लंदन, स्विट्जरलैंड, दुबई और बाली पर है।

राज हॉस्पिटैलिटी और अरवॉक्स कैपिटल ग्रुप के फाउंडर राज पटेल ने कहा कि अमेरिका में भारतीय मूल के होटल मालिकों की दूसरी पीढ़ी आक्रामक विस्तार योजनाओं पर काम कर रही है। भारतीय मूल के मालिक करीब 80 अरब डॉलर की होटल एसेट्स को कंट्रोल करते हैं। पटेल के पोर्टफोलियो में विंडहम, चॉइस और ओयो जैसे ब्रांडों के 42 होटल शामिल हैं। उन्होंने कहा, 'अमेरिका में ग्रीन कार्ड धारक कई भारतीय लोग होटल बिजनस में जाना चाहते हैं। रेडिसन होटल ग्रुप के एमडी और दक्षिण एशिया के रीजनर वाइस-प्रेजिडेंट निखिल शर्मा ने कहा कि रेडिसन अपने ऑनर-फोकस्ड इनिशिएटिव्स और नियर-परफेक्ट रिन्यूअल रेट्स के माध्यम से ग्रोथ का जो मौका देता है, वह वैश्विक विस्तार की तलाश करने वाले भारतीय होटल व्यवसायियों के लिए आकर्षक है। खासकर मध्य पूर्व और यूरोप जैसे बाजारों के लिए यह शानदार मौका है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
 13 March 2026
नई दिल्लीः बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने गुरुवार को निवेशकों की मृत्यु के बाद उनके शेयरों और निवेश को वारिसों के नाम ट्रांसफर करने की प्रक्रिया को आसान बनाने का प्रस्ताव…
 13 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी संघर्ष बढ़ गया है। इसके चलते भारत और चीन समेत कई एशियाई देशों को होने वाली तेल और गैस की सप्लाई…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते मंगलवार को दो दिन से जारी भारी गिरावट पर ब्रेक लगा था। बीएसई सेंसेक्स 640 अंक के फायदे में रहा था। जबकि एनएसई निफ्टी…
 11 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों के लिए डिविडेंड (लाभांश) देने से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब बैंक अपने शेयरधारकों को अपने…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: केवीएस मणियन बैंकिंग जगत में जाना-माना नाम हैं। वह फेडरल बैंक के एमडी और सीईओ हैं। सितंबर 2024 में उन्‍होंने इस बैंक की कमान संभाली थी। इस बैंक का…
 11 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंस्ट्रीज अमेरिका में बनने वाली ऑयल रिफाइनरी में निवेश करेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसका दावा किया है। इसके लिउ उन्होंने रिलायंस को…
Advt.