खेतों में काम करने से लेकर एकलव्य अवार्डी बनने तक, गजब है MP के इस लाल का ये सफर

Updated on 24-11-2025 01:11 PM
भोपालः प्रतिभा अपना लक्ष्य प्राप्त कर ली लेती है। एक छोटा सा अवसर छिपी शक्ति को दुनिया से परिचित करा देती है। ऐसी ही एक प्रतिभा है अर्जुन वास्कले। जिसने एक छोटे से गांव से अपने सफर की शुरुआत की और आज अपनी इच्छाशक्ति और मेहनत के बल पर दुनिया में भारतीय तिरंगे की शान बढ़ा रहा है।

नायदड गांव के रहने वाले हैं अर्जुन वास्कले

अर्जुन वास्कले खरगोन जिले के कसरावद तहसील से 30 किमी दूर स्थित नायदड गांव के रहने वाले हैं। पढाई के लिए समीप के गांव ठिकरी जाया करते थे। दौड़ने का शौक था, इसलिए प्रतियोगिता में भाग लेना शुरू किया। सफलता मिली तो उन्हें इसमें आगे बढ़ने की स्वप्रेरणा मिली।

2018 में मप्र राज्य एथलेटिक्स अकादमी के ट्रायल में भाग लिया

उन्हें जानकारी मिली कि भोपाल में मप्र खेल विभाग द्वारा एथलेटिक्स की अकादमी संचालित की जा रही है। जिसमें खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण के अलावा, बेहतर डाइट, शिक्षा और खेल उपकरण दिए जाते है।

इससे उनकी इच्छा जागी और 2018 में मप्र राज्य एथलेटिक्स अकादमी के ट्रायल में भाग लिया और 2019 में पंजाब के संगरुर में आयेाजित नेशनल एथलेटिक्स में पदक जीतने में सफल रहे।

अभी तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 19 पदक जीत चुके हैं

इसके कुछ समय बाद ही लॉकडाउन प्रारंभ हो गया और उन्हें घर जाना पड़ा। प्रशिक्षक एसके प्रसाद के कहने पर जल्दी भोपाल लौटेऔर प्रशिक्षण में जुट गए। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा है। अभी हाल में ही उन्होंने रांची में आयोजित साउथ एशियन एथलेटिक्स गेम्स में स्वर्ण पदक जीता है।

अभी तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 19 पदक जीत चुके अर्जुन के अनुसार इसमें अकादमी के प्रशिक्षक एसके प्रसाद का अहम योगदान है। उन्होंने पहले ही दिन मेरी प्रतिभा को पहचान लिया और कड़े अनुशासन में रखते हुए प्रशिक्षण देना प्रारंभ किया था। खेल विभाग से मिल रही सुविधाओं ने मेरी प्रतिभा को पंख दिए हैं।

खेतों में की शुरुआत बने एकलव्य अवार्डी

अर्जुन के पिता किसान हैं। उनकी चार बड़ी बहनें और एक छोटा भाई है। खेतों काम के दौरान ही दौड़ना शुरू किया था। उनकी उपलब्धि पर इस साल खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने एकलव्य पुरस्कार से सम्मानित किया था। अर्जुन ने कहा कि बचपन से संघर्ष देखा है, इसलिए इरादे मजबूत हैं।

एशिया गेम्स जीतना चाहते है देश के लिए स्वर्ण पदक

अर्जुन ने बताया कि मेरा लक्ष्य 2026 में जापान में आयोजित होने वाला एशिया कप है। इसमें देश के लिए पदक जीतना चाहता हूं। इसके पहले वर्ल्ड यूनिवर्सिटी खेलों और साउथ एशियन गेम्स में 1500 मीटर दौड़ में देश का प्रतिनिधित्व किया है। मैं अपने खेल में निरंतर सुधार कर रहा हूं। अपने ही क्षेत्र के सीनियर एथलीट सुनील डावर ने मेरा हमेशा सपोर्ट किया है।

देश के चुनिंदा एथलीटों में शामिल

प्रशिक्षक एसके प्रसाद ने अर्जुन के बारे में बताया कि वह जोरदार एथलीट के साथ अनुशासित छात्र भी है। हर बात को ध्यान से सुनता है और सौ प्रतिशत अमल में लाता है। यही कारण है कि 22 साल का यह युवा एथलीट देश के चुनींदा प्रतिभाशाली एथलीटों में शामिल है। समर कैंप और चयन ट्रायल की सतत प्रक्रिया से हमें अर्जुन जैसे हीरे मिल जाते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.