गौरी स्प्रैट ने आमिर खान की फैमिली संग मुलाकात पर तोड़ी चुप्पी, अब तक देखी हैं एक्टर बॉयफ्रेंड की बस 2 फिल्में
Updated on
15-03-2025 04:31 PM
आमिर खान ने हाल ही अपने 60वें बर्थडे पर अपने नए प्यार गौरी स्प्रैट से मिलवाया, जिनके साथ वह डेढ़ साल से रिलेशनशिप में हैं। आमिर ने बर्थडे पर मीडिया के लिए एक छोटा सा जश्न रखा था, जिसमें सभी को गौरी से मिलवाया। साथ ही बताया था कि उनकी फैमिली और बच्चों को गौरी बहुत पसंद आईं, और गर्मजोशी से स्वागत किया। अब पहली बार खुद गौरी स्प्रैट ने बात की है। गौरी ने बताया कि आमिर की फैमिली ने उनका कैसे स्वागत किया, कैसा रिएक्शन था।