गजनवी, अब्‍दाली... तालिबान के हमले से बौखलाए पाकिस्तानी, अपनी ही मिसाइलों के नाम बदलने की करने लगे मांग, मानेंगे मुनीर?

Updated on 17-10-2025 12:50 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान और अफगान तालिबान के बीच छह दिनों की लड़ाई बुधवार शाम को हुए युद्धविराम के बाद भले ही रुक गई है, लेकिन पाकिस्तानी सेना के लिए पैदा हुई शर्मिंदगी शायद ही कभी खत्म हो। झड़पों के दौरान अफगानिस्तान के तालिबान सैनिकों ने पाकिस्तानी सेना के जवानों को मारा, बल्कि उनके टैंक और बख्तरबंद वाहन तक कब्जा कर लिया। तालिबान लड़ाके पाकिस्तानी सैनिकों को मारने के बाद उनकी पैंट तक उतार ले गए और अफगानिस्तान के अंदर उन्हें विजय परेड में दिखाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर आ रही इन तस्वीरों को देखकर पाकिस्तानी तिलमिला उठे हैं। इसके बाद तो पाकिस्तान में अपनी ही मिसाइलों के नाम बदलने की मांग उठने लगी है।

पाकिस्तान में ज्यादातर हथियारों के नाम अफगानिस्तान के उन शासकों के नाम पर रखे गए हैं, जिन्होंने इतिहास में भारत की जमीन पर हमला किया था। गजनी, गोरी और अब्दाली जैसी मिसाइलें अफगान हमलावर शासकों के नाम पर ही रखी गई हैं। असल में पाकिस्तान के अपनी मिसाइलों के नाम अफगान योद्धाओं के नाम पर रखने के पीछे भारत को चिढ़ाने की मंशा रही है लेकिन अब उसकी यह करतूत उसके लिए ही शर्मिंदगी बन गई है।

अफगान लड़ाकों के नाम पर मिसाइलों के नाम

पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार हामिद मीर ने अपने एक टॉक शो में इसका जिक्र किया और कहा कि अफगानिस्तान हम पर हमले कर रहा है और हमने अपनी मिसाइलों को उनके ही शासकों का नाम दे रखा है। मीर ने कहा, हमारे पास एटमी हथियार के साथ ही इन्हें ले जाने वाली मिसाइलें भी हैं। हमारे पास गजनवी मिसाइल, गोरी मिसाइल और अब्दाली मिसाइल है। महमूद गजनवी, शहाबुद्दीन गोरी और अहमद शाह अब्दाली, इन तीनों का ताल्लुक अफगानिस्तान से है। अहमदशाह अब्दाली को तो आज के अफगानिस्तान का संस्थापक कहा जाता है।
मीर ने आगे कहा, हमने अपनी मिसाइलों के नाम अफगानों के हीरो के नाम पर, जिन्होंने हिंदुस्तान पर हमला किया और उनके साथ लड़ाई की। अफगान तालिबान अब उनकी (भारत) प्रॉक्सी बनते जा रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के पुराने बयान का जिक्र करते हुए सवाल किया कि क्या पाकिस्तान की कैबिनेट में इन मिसाइलों के नाम पर बदलने पर चर्चा हुई है।

ख्वाजा आसिफ ने गजनवी को बताया था लुटेरा

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पिछले साल एक बयान दिया था जिसने पाकिस्तान से लेकर अफगानिस्तान तक सुर्खियां बटोरी थीं। आसिफ ने एक टीवी चैनल पर कहा था कि महमूद गजनवी को पाकिस्तान में हीरो की तरह बताया जाता रहा है, लेकिन मैं उसे हीरो नहीं मानता। आसिफ ने कहा कि महमूद गजनवी एक डाकू-लुटेरे की तरह था, जो यहां लूटपाट करने आता था और माल लूटकर चला जाता था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.