IPL-2024 में आखिरी मैच के बाद गिल का इमोशनल पोस्ट:लिखा- यह सीजन सीखने और कई बेहतरीन यादों से भरा रहा

Updated on 17-05-2024 02:28 PM

IPL-2024 में सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस का मैच गुरुवार को बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। गुजरात का इस सीजन का यह आखिरी मैच था। पिछले दो IPL की फाइनलिस्ट और एक बार की चैंपियन गुजरात इस बार प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी। हैदराबाद के खिलाफ मैच के बाद गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने एक इमोशनल पोस्ट किया।

उन्होंने लिखा, 'इस तरह के अंत की हमने उम्मीद नहीं की थी, लेकिन यह सीजन सीखने और कई बेहतरीन यादों से भरा रहा। मैं तीन साल तक इस खूबसूरत परिवार का हिस्सा रहा हूं। यह एक ऐसी यात्रा रही है जिसे मैं कभी नहीं भूलूंगा। मैं उन सभी फैंस को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने कठिन समय में हमारा समर्थन किया और हमें प्यार दिखाया।'

गुजरात इस बार प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी
हैदराबाद में गुरुवार शाम से रात तक बारिश होती रही। ऐसे में अंपायर्स ने दोनों कप्तानों से चर्चा कर मैच रद्द करने का फैसला किया। दोनों टीमों को एक-एक अंक दिए गए। इसी के साथ सनराइजर्स की टीम मौजूदा सीजन के प्लेऑफ में पहुंच गई है। हैदराबाद प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीसरी टीम बनी। दूसरी ओर, गुजरात का लगातार दूसरा मैच बारिश में धुला है। गुजरात 14 मैचों के बाद 12 अंक तक ही पहुंच सकी है। गुजरात का लगातार दूसरा मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ। पिछला मैच कोलकाता के खिलाफ हुआ था। GT उसी मैच से प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई थी।

साई सुदर्शन ने GT के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए
GT टीम का इस सीजन में परफॉर्मेंस कुछ खास नहीं रहा। टीम में साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल के अलावा कोई भी बल्लेबाज अच्छे फॉर्म में नहीं रहा। साई सुदर्शन ने टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए। उनके नाम 12 मैचों में 527 रन हैं। गिल ने 12 मैचों 426 रन बनाए। बॉलिंग लिस्ट में मोहित शर्मा टॉप पर हैं। उन्होंने 13 विकेट लिए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
Advt.