
वहां जब उसने अपने परिवार को नहीं देखा तो वह रोने लगी। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर एस-1 में आन ड्यूटी चेकिंग स्टाफ राहुल सिंह राठौर और मनेश कुमार ने बच्ची से उसके कोच नम्बर और उसके माता पिता का नाम, पता आदि के बारे में पूछा तो वो कुछ भी बता नहीं पाई।
चेकिंग स्टाफ सभी कोच में बच्ची को लेकर गए और भोपाल स्टेशन पर एस-6 कोच में बच्ची को उसके माता पिता से मिलवाया। इस यात्री के परिवारजनों ने रेलवे स्टाफ की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए रेल प्रशासन को धन्यवाद दिया ।