अच्छी खबर:सीएम ने कहा- जो महिलाएं कारखानों में काम करेंगी, उन्हें 5 हजार रुपए अलग से देंगे

Updated on 13-11-2025 12:26 PM

मप्र में 30 महीने पहले शुरू हुई लाड़ली बहना योजना में महिलाओं को अब हर माह 1500 रुपए मिलेंगे। बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिवनी में आयोजित एक कार्यक्रम में लाड़ली बहनों के खाते में 1500 रुपए की किस्त ट्रांसफर की।

अब तक हितग्राही महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए दिए जाते थे। सीएम ने कुल 1 करोड़ 26 लाख 36 हजार महिलाओं के खाते में 1857 करोड़ रुपए एक साथ ट्रांसफर किए। सीएम ने महिलाओं से कहा कि आज दिवाली भी मन गई और रक्षाबंधन भी।

सीएम ने सीख दी कि महिलाएं इस राशि का उपयोग खुद के व्यवसाय में, बच्चों की शिक्षा में करें। यह भी कहा कि जो महिलाएं कारखानों में नौकरी करेंगी, उन्हें सरकार अलग से 5 हजार रुपए महीने की राशि हर महीने देगी। सीएम ने यह भी कहा कि 2028 के चुनाव में राजनीतिक क्षेत्र में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू हो सकता है।

सीएम ने बहनों से सीधा संवाद किया। उन्होंने लाड़ली बहनों के पति को जीजाजी कहते हुए कहा कि योजना की राशि से वे शराब तो नहीं पीते।

कर्मचारी-अफसर अच्छा काम करते हैं, तो उनके लिए ताली बजनी चाहिए

नगर पंचायत के, जिला पंचायत के, नगर के, सरकार के सारे अधिकारी अच्छा काम करते हैं। आप बहनों के काम में कोई परेशानी तो नहीं आ रही। जो भी हो खुलकर बोलना- डरना नहीं... आपके भाई की सरकार है। हमारे सचिव, रोजगार सचिव, पुलिसवाले... जो अफसर अच्छा काम करते हैं उनके लिए ताली बजनी चाहिए। उनकी हम तारीफ करते हैं। लेकिन जो गलती करता है उसे रोकना पड़ेगा कि नहीं। सरकार ऐसे लोगों पर सख्ती करती है।

कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में बुधवार को हुए ऑल इंडिया एनजीओ मीट में सामने आया कि मप्र में आदिवासियों के लिए सरकारी योजनाओं और इनके जमीनी हालात के बीच भारी अंतर है। एक एनजीओ प्रतिनिधि ने बताया कि ग्रामीण इलाके में लड़कियों को सेनेटरी पैड खरीदने के लिए उनके पिता के खाते में राशि दी जाती है, जो दूसरे काम में इस्तेमाल हो जाती है।

राशि मिल भी जाए तो आसपास न मेडिकल स्टोर मिलता है। कॉन्क्लेव में शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और वन अधिकारों को लेकर अलग-अलग सत्र आयोजित किए गए। पहले समस्याओं को समझा गया और फिर शाम को राज्यपाल के सामने उनके समाधान पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और कहा कि एनजीओ लोगों के बीच आत्मा से काम करते हैं। सरकारी सिस्टम रोबोट की तरह काम करता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.