गोपालटोला लौह अयस्क खदान नीलाम, राज्य को 6,600 करोड़ से अधिक का राजस्व

Updated on 15-01-2026 01:10 PM

रायपुर। प्रदेश की एक और लौह अयस्क की खदान नीलाम हो गई है। गोपाल टोला खदान को पश्चिम बंगाल की जोडियाकडीलर ने सवा सौ फीसदी अधिक बोली लगाकर हासिल की। जिससे राज्य को साढ़े 6 हजार करोड़ से अधिक की राजस्व प्राप्ति होगी।बताया गया कि केसीजी निकट गोपालटोला लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी सफलतापूर्वक हुई । ई-नीलामी केंद्र सरकार की एजेंसी एमएमटीसी के माध्यम से की गई। नीलामी से राज्य को कुल अनुमानित 6,620 करोड़ का राजस्व प्राप्त होगा।

इसमें ₹5,831 करोड़ राजस्व प्रीमियम के रूप में, ₹699 करोड़ रॉयल्टी के रूप में, ₹70 करोड़ जिला खनिज न्यास (DMF) के लिए तथा ₹21 करोड़ राष्ट्रीय खनिज अन्वेषण न्यास (NMET) के लिए शामिल हैं।खनिज विभाग के सूत्रों के मुताबिक ई-नीलामी में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। पश्चिम बंगाल की जोडियाक डीलर्स ने 125 फीसदी से अधिक बोली लगाकर खदान हासिल करने में सफल रही।राज्य को पारदर्शी एवं अधिकतम मूल्य प्राप्त हुआ। खनिज अफसर ने बताया कि प्राप्त राजस्व से राज्य की आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और विशेष रूप से खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिलेगी।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.