भारतीय जूनियर हॉकी टीम की शानदार शुरुआत, बेल्जियम को हराकर यूरोप दौरे का विजयी आगाज
Updated on
21-05-2024 02:36 PM
एंटवर्प: श्रद्धानंद तिवारी के दो गोल की मदद से भारतीय जूनियर पुरूष हॉकी टीम ने बेल्जियम को पेनल्टी शूटआउट के जरिए हराकर यूरोप दौरे की रोमांचक जीत के साथ शुरुआत की। तिवारी ने तीसरे और 27वें मिनट में गोल किए। निर्धारित समय तक स्कोर 2-2 था, लेकिन भारत ने पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से जीत दर्ज की। तिवारी ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल करके भारत को बढत दिलाई और पहले क्वार्टर तक यह बढत कायम रही।दूसरे क्वार्टर में तिवारी ने 27वें मिनट में एक और पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदला। हाफटाइम तक भारत के पास दो गोल की बढत थी। तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही बेल्जियम ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर दिया। चौथे क्वार्टर में भी बेल्जियम ने दबाव बनाए रखा और पेनल्टी कॉर्नर पर बराबरी का गोल दाग दिया। पेनल्टी शूटआउट में भारत के लिए गुरजोत सिंह, सौरभ आनंद कुशवाह, दिलराज सिंह और मनमीत सिंह ने गोल किए। भारतीय गोलकीपर प्रिंस दीप सिंह ने दो शानदार गोल बचाकर भारत की जीत में सूत्रधार की भूमिका निभाई। भारत को अब बुधवार को नीदरलैंड के ब्रेडा में बेल्जियम से ही खेलना है।
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…