इंदौर में लव-जिहाद के शक में जिम ट्रेनर को पीटा:बजरंग दल ने युवती के साथ कार में पकड़ा, कहा- शादाब शादीशुदा, उसके दो बच्चे

Updated on 12-11-2025 02:18 PM
इंदौर, इंदौर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने लव जिहाद के शक में एक जिम ट्रेनर को पहले सरेराह पीटा। फिर उसे पीटते हुए थाने ले गए। घटना सोमवार रात भंवरकुआं इलाके की है। पुलिस ने मंगलवार को उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

बजरंग दल के जिला संयोजक विजय कलखोर ने बताया कि शादाब मंसूरी पेशे से जिम ट्रेनर है। उसने एक युवती से वहां आने-जाने के दौरान पहचान बढ़ा ली थी। रात में वह युवती को कार में लेकर घूम रहा था। पलसीकर चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़ लिया। यहां उसकी जमकर पिटाई कर दी।

बताया जा रहा है कि शादाब के साथ घूम रही युवती ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन बजरंगी उसकी पिटाई करते रहे।

युवती ने एफआईआर से इनकार कर दिया

पिटाई के दौरान मौके पर पुलिस के जवान पहुंचे। पहले शादाब को भंवरकुआं थाने ले जाया गया। यहां पता चला कि घटना स्थल जूनी इंदौर थाना क्षेत्र का है। इसके बाद उन्हें जूनी इंदौर थाने भेजा गया। यहां युवती ने एफआईआर कराने से इनकार कर दिया। मंगलवार को शादाब मंसूरी पर प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की गई।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना था कि शादाब शादीशुदा है, उसके दो बच्चे हैं। इसके बाद भी वह जिम में आने-जाने वाली युवतियों पर बुरी नजर रखकर उनसे दोस्ती करता और उन्हें धोखा देता है।

वर्ग विशेष के लोग लव जिहाद को बढ़ावा दे रहे

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के जिला मंत्री अनिल पाटिल ने कहा- यदि ऐसे जिम पर पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो संगठन सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करेगा। जिम में इस तरह का व्यवहार और दोस्ती कर वर्ग विशेष के लोग लव जिहाद को बढ़ावा दे रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.