हाफिज सईद बांग्लादेश से भारत पर हमले की तैयारी मेंं:लश्कर कमांडर ने बताया- लड़ाकों को ट्रेनिंग दे रहे

Updated on 10-11-2025 12:56 PM
इस्लामाबाद, आतंकवादी हाफिज सईद भारत पर हमले के लिए नई साजिश रच रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सईद इन हमलों के लिए बांग्लादेश को लॉन्चपैड के रूप में तैयार कर रहा है।

यह खुलासा पाकिस्तान के खैरपुर तामेवाली में 30 अक्टूबर को हुई एक रैली के वीडियो से हुआ। लश्कर-ए-तैयबा के सीनियर कमांडर सैफुल्लाह सैफ ने कहा, 'हाफिज सईद खाली नहीं बैठे हैं, वे बांग्लादेश के रास्ते भारत पर हमला करने की तैयारी कर रहे हैं।'

सैफ ने कहा- भारत हम पर चढ़ा हुआ था, अमेरिका उनके साथ था। लेकिन आज उनका साथ कोई नहीं दे रहा। सैफ ने दावा किया कि लश्कर के आतंकी पहले से ही बांग्लादेश में सक्रिय हैं और 'ऑपरेशन सिंदूर' का बदला लेने को तैयार हैं।

सूत्रों के अनुसार, हाफिज सईद ने अपने करीबी साथी को बांग्लादेश भेजा है, जो वहां के युवाओं को ट्रेनिंग दे रहा है।

जंग छेड़ने के लिए बच्चों को उकसा रहा आतंकी

रैली में आतंकवादी सैफ ने लोगों को भारत के खिलाफ जंग छेड़ने के लिए उकसाया। इस रैली मेंं बच्चे भी मौजूद थे। आतंकी संगठन नाबालिगों को भी भड़काकर भारत के खिलाफ इस्तेमाल करना चाहते हैं।

सैफ ने पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए झूठा दावा किया कि 9-10 मई की रात 'ऑपरेशन सिंदूर' के जवाब में कार्रवाई हुई।

उसने कहा, 'अब अमेरिका हमारे साथ है। बांग्लादेश भी फिर से पाकिस्तान के करीब आ रहा है।'

लश्कर डिप्टी चीफ ने हिंदुओं का सफाया करने की धमकी दी थी

हाल ही में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह कसूरी का भी एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो भारत से हिंदुओं का सफाया करने की धमकी दे रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये वीडियो 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले से पहले का था। कसूरी इस हमले के मास्टरमाइंड में से एक है।

वीडियो में वह कहता है, 'हमारे काफिले न रुकेंगे, न थमेंगे और तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक पूरे हिंदुस्तान पर 'ला इलाहा इलल्लाह' (अल्लाह के अलावा कोई दूसरा नहीं) के परचम लहरा नहीं देते।'

कसूरी आगे कहता है, 'ये वक्त आने वाला है, कोई नाउम्मीदी नहीं। हम जिस मैदान में खड़े हुए हैं, अपने दुश्मन को चारो खाने चित्त किया है। ये हिंदू हमारे सामने क्या है। हिंदुस्तान का हिंदू मिट जाएगा और इस्लाम का राज आने वाला है।'

कसूरी वीडियो में कहता है कि ये भाषण वो लश्कर के मुरीदके हेडक्वार्टर से दे रहा है। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान लश्कर के इस हेडक्वार्टर पर हमला बोला था। बाद में पाकिस्तानी सेना ने झूठा दावा किया था कि यह आतंकवादी अड्डा नहीं, बल्कि एक मस्जिद है।

कसूरी बोला- पाकिस्तान मुस्लिमों का हमदर्द

कसूरी ने पाकिस्तान को 'अल्लाह की दी हुई पनाहगार' बताया। उसने कहा- पाकिस्तान सलामती और अमन की सरजमीं है, ये दुनियाभर के मुस्लिमों का हमदर्द और मददगार है।

इसके अलावा कसूरी ने दुनिया से पाकिस्तान की कद्र करने और जुड़ने को कहा।

कसूरी ने PM मोदी को अंजाम भुगतने की धमकी दी थी

इससे पहले 17 सितंबर को कसूरी ने टेलीग्राम पर वीडियो जारी कर भारत और पीएम मोदी को अंजाम भुगतने की धमकी दी थी।

वीडियो में, कसूरी ने चेतावनी दी कि जम्मू-कश्मीर में भारतीय बांधों, नदियों और इलाकों पर कब्जा करने की कोशिशें की जाएगी।

कसूरी ने खुलासा किया कि पाकिस्तान सरकार और सेना आतंकवादी संगठन को मुरीदके में अपना मुख्यालय फिर से बनाने के लिए धन मुहैया करा रही है, जिसे ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तबाह कर दिया गया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.