हमास कभी गाजा पर शासन नहीं करेगा... सिनवार की हत्या के बाद बोले नेतन्याहू, बताया इजरायल का हिसाब चुकता हुआ

Updated on 18-10-2024 01:13 PM
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को कहा कि हमास नेता याह्या सिनवार की हत्या गाजा में चल रहे युद्ध में एक महत्वपूर्ण क्षण है और इसे 'हमास के बाद के दिन की शुरुआत' बताया। लेकिन उन्होंने चेतावनी दी कि हमारा युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है। नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल ने उस व्यक्ति से अपना हिसाब चुकता कर लिया है, जिसने होलोकॉस्ट के बाद हमारे लोगों के इतिहास में सबसे भीषण नरसंहार को अंजाम दिया। नेतन्याहू ने यह भी कहा कि जो कोई भी हथियार सौंप देगा और बंधकों की वापसी में सहायता करेगा, उसे गाजा से सुरक्षित जाने दिया जाएगा।

इजरायल को एक साल से गाजा में चल रहे उस समय सबसे बड़ी कामयाबी मिली, जब इजरायली सैन्य बलों (IDF) ने हमास नेता और गाजा का लादेन कहे जाने वाले याह्या सिनवार को मार गिराया। सिनवार ने ही इजरायल पर हुए 7 अक्तूबर 2023 के हमले की योजना बनाई थी, जिसमें 1200 इजरायली मारे गए थे और करीब 250 को हमास के आतंकी बंधक बनाकर ले गए थे। अभी भी 101 बंधक हमास के कब्जे में हैं।

'डरकर भाग रहा था सिनवार'


याह्या सिनवार की मौत की पुष्टि के बाद एक वीडियो संदेश में नेतन्याहू ने कहा कि हमास नेता की मौत गाजावासियों के लिए 'अंततः हमास के अत्याचार से मुक्त होने का अवसर है।' गाजा के लोगों को संबोधित करते हुए नेतन्याहू ने कहा, 'सिनवार ने आपकी जिंदगी बर्बाद कर दी। उसने आपको बताया कि वह एक शेर है, लेकिन वास्तव में वह एक अंधेरी गुफा में छिपा हुआ था। हमारे सैनिकों से डरकर भागते समय उसकी हत्या कर दी गई।'

उन्होंने आगे कहा, 'मैं फिर से कहना चाहता हूं। हमास अब गाजा पर शासन नहीं करेगा। यह हमास के बाद के दिन की शुरुआत है और यह आपके लिए, गाजा के निवासियों के लिए खुद को इसके अत्याचार से मुक्त करने का अवसर है। हमारे बहादुर सैनिकों ने होलोकॉस्ट के बाद से हमारे लोगों के सबसे बुरे नरसंहार के मास्टरमाइंड, हजारों इजरायलियों की मौत और सैकड़ों लोगों के जिम्मेदार हत्यारे को खत्म कर दिया है। हमने हिसाब चुकता कर लिया है।'

'युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ'


नेतन्याहू ने कहा कि आज बुराई को बड़ा झटका लगा है लेकिन हमारा मिशन अभी पूरा नहीं हुआ है। बंधकों के परिवारों को भरोसा दिलाते हुए इजरायली प्रधानमंत्री ने कहा, 'यह युद्ध में एक महत्वपूर्ण क्षण है। हम अपनी पूरी ताकत से इसे तब तक जारी रखेंगे जब तक कि आपके प्रियजन, जो हमारे भी प्रियजन हैं, घर वापस नहीं आ जाते।'

बंधकों की रिहाई के बदले ऑफर


गाजा के लोगों को संबोधित करते हुए नेतन्याहू ने बंधकों को रिहा करने की अपील की। उन्होंने कहा, 'आतंकवादियों से मेरा कहना है कि आपके नेता भाग रहे हैं, उनका सफाया कर दिया जाएगा। मैं बंधकों को पकड़ने वाले किसी भी व्यक्ति से कहता हूं, अपने हथियार डाल दें और उन्हें वापस कर दें। आपको वहां से जाने और जीने की अनुमति दी जाएगी। लेकिन अगर आप हमारे बंधकों को नुकसान पहुंचाते हैं तो आपको जिम्मेदार ठहराया जाएगा और आपका भाग्य बंद हो जाएगा।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.