
हमीदिया अस्पताल में ओपीडी में मरीज परेशान होते रहे। यहां सुबह करीब 11 बजे मरीजों की इतनी भीड़ उमड़ी कि पर्चा बनाने वाला कागज ही खत्म हो गया। वहीं आभा सॉफ्टवेयर ठप्प पड़ गया। ऐसे में मरीजों को करीब एक घंटे तक लाइनों में खड़ा रहना पड़ा। आनन फानन में एमआरआई यूनिट से दो पैकेट लेकर काम चलाया गया। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक सोमवार को हमीदिया अस्पताल में 2,741 मरीज ओपीडी में पहुंचे। सबसे ज्यादा भीड़ सुबह 9.30 से 11 बजे के बीच थी, इसी दौरान ओपीडी में कागज खत्म हो गए। मालूम हो कि हमीदिया में हर रोज 7000 से ज्यादा कागजों की जरूरत होती है।