फाइलेरिया मुक्त समाज के लिए स्वास्थ्य कर्मियों ने कसी कमर, बिश्रामपुर में विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित

Updated on 03-02-2026 12:40 PM

सूरजपुर। कलेक्टर एस. जयवर्धन, सूरजपुर के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.डी. पैकरा के मार्गदर्शन में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत सामूहिक दवा सेवन अभियान की तैयारी को लेकर विश्रामपुर में एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

यह प्रशिक्षण 02 फरवरी 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, बिश्रामपुर में विकासखंड सूरजपुर के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों, मितानिनों एवं मितानिन प्रशिक्षकों को प्रदान किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा अभियान को सफल बनाना है।

फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिला सूरजपुर के तीन विकासखण्ड- सूरजपुर, रामानुजनगर एवं प्रेमनगर में 10 से 25 फरवरी 2026 तक सामूहिक दवा सेवन अभियान चलाया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान फाइलेरिया रोग के कारण, लक्षण, बचाव एवं उपचार की विस्तृत जानकारी दी गई तथा अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया गया।

अभियान के प्रथम चरण में 10 से 12 फरवरी तक आंगनबाड़ी केन्द्रों, स्कूलों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों में बूथ लगाकर दवा सेवन कराया जाएगा। इसके पश्चात 13 से 22 फरवरी तक स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर दवा खिलाएंगे। वहीं 23 से 25 फरवरी तक अभियान के दौरान छूटे हुए पात्र व्यक्तियों को दवा सेवन कराया जाएगा। अभियान अवधि में सभी स्वास्थ्य संस्थानों में ओपीडी के समीप बूथ संचालित रहेंगे।

गर्भवती महिलाओं, दो वर्ष से कम आयु के बच्चों एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को छोड़कर सभी पात्र व्यक्तियों को स्वास्थ्य कर्मियों के समक्ष दवा सेवन करना अनिवार्य होगा। इस अभियान को सफल बनाने हेतु शिक्षा विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की सहभागिता से शत-प्रतिशत दवा सेवन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

प्रशिक्षण का संचालन विनय शर्मा (प्रशिक्षण समन्वयक) एवं डीएमसी धीरज कुमार सिंह द्वारा किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बीएमओ डॉ. अमित भगत, बीपीएम सुरेश वर्मा, एमटीएस सी.के. माहेश्वरी, बीईईओ डी.के. पैकरा, सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, मितानिन एवं मितानिन प्रशिक्षक उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.