न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी में भारी बारिश से बाढ़, इमरजेंसी लागू

Updated on 01-08-2025 01:52 PM

अमेरिका के पूर्वी तट पर गुरुवार को तेज तूफान और भारी बारिश से बाढ़ आ गई। जिसके बाद न्यूयॉर्क शहर और न्यू जर्सी में इमरजेंसी घोषित कर दी गई। तूफान का असर न्यूयॉर्क से वॉशिंगटन डीसी तक दिखा।

मौसम विभाग के अनुसार, कुछ इलाकों में एक घंटे में 3 इंच (7.6 सेमी) तक बारिश हुई, जिससे नाले और नदियां उफान पर आ गईं। न्यूयॉर्क में मेट्रो स्टेशनों में पानी भर गया। स्टेशन में दीवारों से पानी रिसता दिखा।

भारी बारिश के कारण पटरियां पानी में डूब गईं जिससे कई ट्रेनें और यात्री फंस गए। रेस्क्यू टीम ने यात्रियों को बचाया। सड़कों पर पानी भरने से कई गाड़ियां डूब गईं, और एक्सप्रेसवे बंद करना पड़ा। वहीं न्यू जर्सी में 14 हजार से ज्यादा लोग 24 घंटे बिना बिजली के रहे।

न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने शहर और आसपास के इलाकों में आपातकाल की घोषणा की है। शुक्रवार तक और बारिश की आशंका है। प्रशासन ने लोगों को यात्रा न करने और बाढ़ से बचने की सलाह दी है।

शुक्रवार तक रहेगा अलर्ट

तूफान के चलते न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी, वाशिंगटन और फिलाडेल्फिया के हवाई अड्डों पर उड़ानें रद्द या देरी से चलीं। मैरीलैंड में बाल्टीमोर के पास पानी में फंसे लोगों को बचाया गया।

मौसम विभाग ने वॉशिंगटन, बाल्टीमोर, फिलाडेल्फिया और न्यूयॉर्क शहर के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया। ये अलर्ट शुक्रवार तक रहेगा।

उत्तरी न्यू जर्सी से वर्जीनिया में 3 इंच प्रति घंटा बारिश की आशंका थी। कुछ जगहों पर 5 इंच से ज्यादा बारिश हो सकती थी। पेनसिल्वेनिया से न्यू इंग्लैंड तक 1.5 इंच प्रति घंटा बारिश का अनुमान था, जिससे पहाड़ी इलाकों में बाढ़ का खतरा था। वर्जीनिया से मैसाचुसेट्स तक बाढ़ की चेतावनी जारी की गई।

16 जुलाई को बाढ़ से दो लोगों की मौत हुई थी

16 जुलाई को न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी में भारी बारिश से बाढ़ आई थी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। भारी बारिश का कारण मौसम में बड़ा बदलाव बताया जा रहा है।

मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक समुद्र से उठी ठंडी हवा, गर्म, नम और अस्थिर हवा से टकराया। इसकी वजह से तूफान और तेज हो गए, जिससे एक घंटे में 2 इंच तक बारिश हुई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.