हेमा मालिनी ने बताया सनी-बॉबी ने क्यों रखी अलग प्रार्थना सभा, बेटियों के लिए फार्म से आता था घी, सब बोलीं
Updated on
05-01-2026 02:08 PM
हेमा मालिनी के लिए 2025 बेहद भावुक रहा। उनके पति, दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर को देहांत हो गया, जिससे एक ऐसा खालीपन आ गया है जिसे भरना मुश्किल है। 2026 की शुरुआत के साथ ही एक्ट्रेस धीरे-धीरे काम पर लौट रही हैं और अपने जीवन को फिर से पटरी पर लाने की कोशिश कर रही हैं। धर्मेंद्र के निधन के बाद पहले इंटरव्यू में हेमा मालिनी ने जीवन भर के साथी को खोने के दर्द, उनकी बीमारी के दौरान मीडिया की अटकलों से हुई परेशानी, अलग-अलग प्रार्थना सभाओं और उनके लोनावला फार्महाउस से जुड़ी बातें बताई हैं।
हेमा मालिनीने ईटाइम्स के साथ इंटरव्यू में कहा, 'हमारा साथ समय की कसौटी पर खरा उतरा। यह असहनीय सदमा था। यह बहुत भयानक था क्योंकि एक महीने तक हम उनके बीमार रहने के दौरान संघर्ष करते रहे। अस्पताल में जो कुछ भी हो रहा था, हम लगातार उससे निपटने की कोशिश कर रहे थे। हम सब - मैं, ईशा, अहाना, सनी, बॉबी - सब साथ थे। पहले भी कई बार ऐसा हुआ था कि वे अस्पताल गए और ठीक होकर घर लौट आए। हमें लगा कि इस बार भी आ जाएंगे।'
धर्मेंद्र के निधन के बाद हेमा मालिनी का इंटरव्यू
उन्होंने बताया, 'वे हमसे अच्छे से बात कर रहे थे। मेरे जन्मदिन (16 अक्टूबर) पर उन्होंने मुझे जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं। उनका जन्मदिन 8 दिसंबर को था, जब वे 90 साल के हो रहे थे और हम इसे अच्छे से मनाने की सोच रहे थे। तैयारियां चल रही थीं, और फिर अचानक वे हमें छोड़कर चले गए। उन्हें इस हालत में देखना बहुत मुश्किल था। किसी को भी इस तरह की स्थिति से नहीं गुजरना चाहिए।'
धर्मेंद्र के लोनावला वाले फार्महाउस पर बोलीं
वह कहती हैं, 'लोनावला में उनका फार्म बेहद खूबसूरत है। ऐसा लगता है जैसे छोटा पंजाब हो। उनके पास गायें हैं और हम फार्म से घी लेते हैं। अभी दो महीने पहले ही, वह हमारे लिए घी की तीन बोतलें लाए थे और कहते थे, ‘यह ईशा के लिए है, यह अहाना के लिए है और यह तुम्हारे लिए है।’ वह एक प्यारे और अद्भुत इंसान थे। जब भी मैं आसपास नहीं होती थी, वह लोनावला में समय बिताते थे। जब मैं काम के लिए मथुरा या दिल्ली जाती थी, तो हम अपने शेड्यूल को एडजस्ट कर लेते थे और जब भी मैं लौटती थी, वह वापस आकर मुंबई में मेरे घर पर मेरे साथ समय बिताते थे। इस तरह हम अपने पोते-पोतियों के साथ खुशी-खुशी रहते थे। कभी-कभी वह अहाना के घर भी रुकते थे। हमने साथ में कई खूबसूरत पल बिताए हैं। वह हमारे जीवन का हिस्सा थे और अचानक, पिछले एक महीने से, वह हमारे बीच नहीं हैं। इस बात को स्वीकार करना बहुत मुश्किल है। जब भी मुझे कोई फैसला लेना होता था, मैं उनसे पूछती थी।'
धर्मेंद्र की दो प्रार्थना सभा क्यों?
धर्मेंद्र की याद में अलग-अलग आयोजित प्रार्थना सभाओं को लेकर काफी अटकलें लगाई गईं। ऑनलाइन खबरों में यह सवाल उठाया गया कि सनी, बॉबी और उनके परिवार ने प्रार्थना सभा में हेमा मालिनी और उनकी बेटियों को नहीं बुलाया। इस मुद्दे पर सीधे जवाब देते हुए हेमा ने कहा, 'यह हमारे घर का निजी मामला है। हमने आपस में बात की। मैंने अपने घर पर एक प्रार्थना सभा रखी क्योंकि मेरे करीबी लोग अलग हैं। फिर, मैंने दिल्ली में एक प्रार्थना सभा रखी क्योंकि मैं राजनीति में हूं, और मेरे लिए वहां अपने क्षेत्र के दोस्तों के लिए प्रार्थना सभा रखना जरूरी था। मथुरा मेरा निर्वाचन क्षेत्र है, और वहां के लोग उनके दीवाने हैं। इसलिए, मैंने वहां भी प्रार्थना सभा रखी। मैं अपने किए से संतुष्ट हूं।'
धर्मेंद्र का म्यूजियम बनाने पर बोलीं हेमा
यह पूछे जाने पर कि क्या धर्मेंद्र के बहुचर्चित लोनावला फार्महाउस को उनके फैंस के लिए म्यूजियम में बदला जा सकता है, हेमा मालिनी ने कहा, 'मुझे लगता है कि सनी उस तर्ज पर कुछ करने की सोच रहे हैं। वह निश्चित रूप से ऐसा करेंगे। सब कुछ अच्छे तरीके से हो रहा है। इसलिए चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है कि ये दो अलग परिवार हैं, पता नहीं क्या होगा। किसी को इतनी फिक्र करने की जरूरत नहीं है। हम लोग एकदम अच्छे हैं।'
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…