बीयू की परीक्षाओं में सामने आ रहे नकल के हाईटेक मामले, 26 विद्यार्थियों की पूरी परीक्षा निरस्त

Updated on 28-05-2024 01:01 PM
भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) में यूजी व पीजी के प्रथम व द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं में नकल के कई हाईटेक मामले सामने आ रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा मोबाइल से नकल की गई है। इसके अलावा स्मार्ट वाच, ब्लू्टूथ, मोजे में पर्चियां, रूमाल और उत्तरपुस्तिकाओं के पेज में लिखकर भी नकल करना पाया गया है। वहीं, कुछ प्रकरणों में पर्चियों से नकल करते हुए विद्यार्थी पकड़े गए। बीयू ने नकल पर अंकुश लगाने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा तीन उड़नदस्ते तैयार किए हैं।


100 से ज्यादा विद्यार्थियों पर नकल प्रकरण दर्ज

उड़नदस्तों की टीम ने अब तक 100 से ज्यादा विद्यार्थियों पर नकल प्रकरण दर्ज किए हैं। साथ ही परीक्षाओं पर नियंत्रण रखने के लिए परीक्षा नियंत्रण कक्ष भी प्रत्येक वर्ष की भांति बनाया गया है। परीक्षा नियंत्रण कक्ष द्वारा उड़नदस्तों को विशेष तौर पर नकल प्रकरणों के साथ-साथ परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं एवं प्रश्नपत्र के रखरखाव से संबंधित सभी अभिलेखों की जांच करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

पिछले साल की तुलना में कम प्रकरण

इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में कम नकल प्रकरण बने हैं। अब तक जितने भी नकल प्रकरण बने हैं, उन पर विवि यूएफएम समिति द्वारा जांच की गई और प्रत्येक प्रकरण के स्थिति के आधार पर निर्णय लिया गया है। हालांकि, नकल प्रकरणों की संख्या कम हो रही है। वर्ष 2022 में 934 मामले और 2023 में 254 नकल प्रकरण के मामले दर्ज किए गए।

इस तरह की कार्रवाई की गई

विवि की विभिन्न परीक्षाओं में उड़नदस्तों द्वारा करीब 100 विद्यार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा गया था, इसमें पकड़े गए विद्यार्थियों के प्रकरणों पर विवि समिति द्वारा प्रकरणों की गंभीरता एवं नकल में संलिप्तता के आधार पर कार्रवाई की गई, इसमें 60 विद्यार्थियों की संबंधित विषय की परीक्षा निरस्त कर दी गई है। 11 विद्यार्थियों का केवल पेपर निरस्त किया गया है, जिसमें वह परीक्षा दे रहे थे। वहीं, अति गंभीर प्रवृत्ति के 26 नकल प्रकरण ऐसे हैं, जिसमें विद्यार्थियों की सभी विषयों की परीक्षा निरस्त कर दी गई है। इसमें सिर्फ तीन विद्यार्थी ऐसे पाए गए हैं, जिनके ऊपर कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई है।

उड़नदस्तों की सतत निगरानी एवं विश्वविद्यालय परीक्षा पर किए जा रहे नियंत्रण के कारण इस परीक्षा में नकल प्रकरणों की संख्या अपेक्षाकृत कम पाई गई। - प्रो. पवन मिश्रा, प्रभारी परीक्षा नियंत्रण कक्ष एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण, बीयू


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
Advt.