हिना खान ने शहीर शेख को दी जादू की झप्पी और बाहों में बाहें डाले आईं नजर, पैप्स से बोलीं- मेरे लिए दुआ करो

Updated on 25-10-2024 01:02 PM
हिना खान और शहीर शेख के बीच बहुत ही अच्छी दोस्ती है। दोनों ने साथ काम भी किया है। और एक-दूसरे के साथ अक्सर नजर भी आते हैं। ब्रेस्ट कैंसर वाली बात जब सामने आई थी तो वह उनसे मिलने के लिए भी गए थे। और अब एक्ट्रेस एक्टर की अपकमिंग फिल्म 'दो पत्ती' की स्क्रीनिंग पर पहुंची थीं। जहां से उनके तमाम वीडियोज सामने आए हैं।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम हिना खान अपने कैसंर के इलाज के दौरान मुंबई में हुई 'दो पत्ती' की स्क्रीनिंग पर मुस्कुराते चेहरे के साथ पहुंची तो सबकी नजर उन पर ही टिकी रह गई। सोशल मीडिया पर सामन आए वीडियो में वह एक्टर शहीर शेख के गले लगती दिखाई देरही हैं। इसके बाद उन्होंने पैप्स से भी हाय-हेलो कहा और पोज दिया। साथ ही कहा कि वह उनके लिए दुआ करें।

हिना खान और शहीर शेख की दोस्ती पर लोग

हिना खान का ये वीडियो देखने के बाद यूजर्स उनके लिए दुआ करने लगे। उनके जल्द ठीक होने की कामना करने लगे। वहीं, शहीर शेख ने जिस तरह एक्ट्रेस का ख्याल रखा, उसको देखकर भी लोगों ने जमकर प्यार लुटाया। एक यूजर ने कहा, 'शहीर जैसा दोस्त तो मैं भी डिजर्व करता हूं।' एक ने लिखा, 'हिना खान असल में फाइटर हैं।' एक ने लिखा, 'सबसे मजबूत महिला हैं हिना खान।'

हिना खान ने कैंसर की जानकारी दी थी


बता दें कि हिना खान ने जून, 2024 में अपने स्टेज 3 के ब्रेस्ट कैंसर के बारे में बताया था। हालांकि इसके बाद से लेकर अब तक वह बैठी नहीं। अपने कीमो से लेकर काम करने तक की, हर चीज उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की है। एक्ट्रेस ने कोविड-19 में अपने पिता को खोया था और अब वह खुद ये जंग लड़ रही हैं। जिसके लिए वह लोगों से प्रार्थना करने की अपील कर रही हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.