हिंदुओं को लौटाया अब सिखों का फूलों से स्वागत... शहबाज ने प्रकाश पर्व पर कर दी नापाक हरकत, पाकिस्तानी हिंदू ने जमकर सुनाया

Updated on 06-11-2025 02:56 PM
इस्लामाबाद: गुरुनानक जी के प्रकाश पर्व के पहले पाकिस्तान की नापाक हरकत सामने आई है। पाकिस्तान ने बेहद घटिया हरकत करते हुए इस पवित्र दिन भी अपनी नफरत फैलाने की हरकत से बाज नहीं आया है। पाकिस्तान ने पहले तो हिंदुओं को गुरुनानक की जन्मभूमि पाकिस्तान के ननकाना साहिब जाने से यह कहते हुए रोक दिया कि वे सिख नहीं है। अब वह सिखों को रिझाने के लिए उनका स्वागत कर रहा है। पाकिस्तान की यह चाल भारत में हिंदुओं और सिखों में फूट डालने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। खासतौर पर जब सिखों के प्रथम गुरु हिंदुओं में भी पूजनीय हैं।

पाकिस्तान ने ननकाना साहिब जाने वाले सिख तीर्थयात्रियों के स्वागत के लिए शहर को बैनरों से सजाया है। ननकाना साहिब में 556 साल पहले सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव का जन्म हुआ था। हर साल उनके प्रकाश पर्व पर भारत से हजारों सिख और हिंदू ननकाना साहिब जाते हैं। इस बार की तीर्थयात्रा पिछली बार के मुकाबले काफी अलग है, जो भारत और पाकिस्तान के बीच मई में घातक झड़पों के बाद जमीनी सीमा बंद होने के बाद पहली बड़ी तीर्थयात्रा है।

पाकिस्तान ने हिंदुओं को जाने से रोका

हालांकि, पाकिस्तान का नफरती चेहरा 4 नवम्बर को सामने आ गया जब इसने वाघा बॉर्डर पर ननकाना साहिब जाने वाले हिंदू श्रद्धालुओं को प्रवेश करने से रोक दिया। ये सभी ननकाना साहिब में प्रकाश पर्व में हिस्सा लेने जा रहे थे और इन सबने दस्तावेज से जुड़ी औपचारिकता भी पूरी की थी। पाकिस्तान की तरफ से उन्हें यह कहते हुए रोक दिया गया कि आप हिंदू हैं, ननकाना साहिब नहीं जा सकते। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि केवल उन्हीं लोगों को बॉर्डर पार करने की अनुमति होगी, जिनके दस्तावेजों में धर्म के रूप में सिख का उल्लेख है।

शहबाज सरकार की आलोचना
पाकिस्तान की इस हरकत की अब उसके अपने ही देश में आलोचना हो रही है और इसे हिंदुओं के साथ भेदभाव बताया जा रहा है। दिलीप खत्री नाम के एक यूजर ने शहबाज सरकार से सवाल पूछ लिया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'शहबाज सरकार, क्या आप बता सकते हैं कि कितने भारतीय हिंदुओं को पाकिस्तान स्थित हिंगलाज माता मंदिर और कटास राज मंदिर जैसे पवित्र स्थलों के लिए वीजा मिला? कितने पाकिस्तानी हिंदुओं को भारत स्थित हरिद्वार, केदारनाथ या दूसरे धार्मिक स्थलों के लिए वीजा दिया गया। ये समानता है या असमानता?'

पाकिस्तान में सिखों का स्वागत

इस बीच पाकिस्तान पहुंचने वाले सिख श्रद्धालुओं का जोरदार स्वागत किया जा रहा है। 46 वर्षीय इंद्रजीत कौर ने समाचार एजेंसी AFP को बताया कि हमें चिंता थी कि पाकिस्तान की तरफ कैसे व्यवहार होगा, लेकिन यह बहुत अच्छा रहा। हमारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पाकिस्तानी अधिकारियों का कहना है कि लगभग 40,000 श्रद्धालु ननकाना साहिब में उनके जन्मदिवस के उपलक्ष्य में जुटे। गुरु नानक का जन्म 1469 ईस्वी में ननकाना साहिब में हुआ था। इसका पुराना नाम तलवंडी था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.