खान यूनिस का 'कसाई' कैसे बना हमास का टॉप लीडर, सिनवार को इजरायली कोर्ट ने सुनाई थी चार उम्रकैद की सजा

Updated on 18-10-2024 01:15 PM

 यरूशलम। इजरायली सेना ने हमास प्रमुख याह्या सिनवार को मार गिराया। वह 1962 में सिनवार गाजा के खान यूनिस शरणार्थी शिविर में पैदा हुआ था। उसका इजरायल के खिलाफ बहुत ही हिंसक रुख था, इसलिए उसको खान यूनिस का कसाई कहते थे। उसने स्वतंत्र फलस्तीन की स्थापना के आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी।


इजरायली कैद में सिनवार को हुआ था ब्रेन कैंसर


इजरायल की सेना ने सिनवार को 1990 से कुछ समय पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इजरायली अधिकारियों को पूछताछ में पता चला कि उसने 12 यहूदियों की बहुत ही बर्बरता से हत्या की थी। उसके बाद दो इजरायली सैनिकों को भी मारा था। उसको इजरायल की कोर्ट ने चार उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इजरायल की कैद में सिनवार को ब्रैन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी हुई, लेकिन वह बच गया।


2016 तक बन गया हमास का टॉप लीडर


हमास के लड़ाकों ने इजरायल से लड़ाई के दौरान एक सैनिक को पकड़ लिया। उसके बाद इजरायल से डील कर 1 सैनिक के बदले याह्मा सिनवार और 999 अन्य कैदियों को भी छुड़ा लिया। बताया जाता है कि 2011 में वह रिहाई के बाद पहली बार गाजा पहुंचा, तो उसका शानदार तरीके से स्वागत हुआ। यहीं से उसकी हमास में पकड़ मजबूत होती चली गई। उसको हमास की सैन्य शाखा का प्रमुख बना दिया गया। 2016 में वह हमासे के टॉप लीडर्स में से एक था।


गाजा में बिछाई लंबी और जटिल संरचना वाली सुरंगें


सिनवार ने गाजा में हमास के लिए लंबी और जटिल संरचना वाली सुरंगों का जाल बिछाया, जिनका इस्तेमाल कर आतंकी इजरायल के हमलों से बचे रहते थे। वह खुद पिछले एक साल से इन्हीं सुरंगों में परिवार के साथ छिपा हुआ था। इजरायल की सेना भी उसको मार नहीं पा रही थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.