हाइपरसोनिक मिसाइल, लेजर टैंक, ड्रोन... चीन व‍िनाशक हथियारों की परेड क्‍यों निकालने जा रहा? भारत-अमेरिका को संदेश?

Updated on 18-08-2025 12:59 PM
बीजिंग: चीन की राजधानी बीजिंग में शनिवार-रविवार को नई बैलिस्टिक मिसाइलें, हाइपरसोनिक एंटी-शिप मिसाइलें, ड्रोन और एक इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल को देखा गया है। कई तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं, जिनमें पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के एडवांस हथियारों को देखा गया है। तस्वीरों और वीडियो फुटेज में मानवरहित पानी के नीचे के वाहन, एक विशाल लेजर हथियार, ड्रोन और मानवरहित जमीनी वाहनों के एक बेड़े को ले जाते हुए देखा गया है। इनके साथ ही अगली पीढ़ी के टैंक और बख्तरबंद वाहन भी बीजिंग की सड़कों पर दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, चीन विक्ट्री डे परेड के आयोजन की तैयारियां कर रहा है, जिसमें रहस्यमयी हथियारों का प्रदर्शन किया जाना है।
चीन की डिफेंस इंडस्ट्री ने कितनी तरक्की की है और चीन के भंडार में कितने एडवांस हथियार आ गये हैं, उसकी एक झलक विक्ट्री डे परेड से मिलती है। साउथ चायना मॉर्निंग पोस्ट (SCMP) की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार रात से रविवार सुबह तक तियानमेन चौक के पास चली इस दूसरी बड़ी रिहर्सल में करीब 40,000 सैनिक और अधिकारी शामिल हुए थे। आपको बता दें कि विक्ट्री परेड का आयोजन 3 सितंबर को होगा और उसमें पता चलेगा कि चीन किस रफ्तार के साथ अपनी सैन्य ताकत को नई पीढ़ी की तकनीक से लैस कर रहा है।
चीन की विनाशक हाइपरसोनिक मिसाइलें
चीन की सेना जो रिहर्सल कर रही है उसमें सबसे ज्यादा चर्चा में YJ सीरीज की एंटी-शिप मिसाइलें हैं। जिनमें YJ-15, YJ-17, YJ-19 और YJ-20 जैसे मॉडल देखे गये हैं। इनमें से YJ-17 का हाइपरसोनिक ग्लाइड व्हीकल (HGV) बिल्कुल चीन के पहले HGV मिसाइल DF-17 मिसाइल जैसा ही दिखा, जबकि YJ-19 पर दिख रहे एयर इनलेट्स को देखकर ऐसा लगता है कि इसमें स्क्रैमजेट इंजन का इस्तेमाल किया गया है। ये रूस के जिरकॉन हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल से मिलता-जुलता है। YJ-20 का बाइकोनिक एयरोडायनामिक कॉन्फिगरेशन इसे एक मैन्यूवेरेबल री-एंट्री व्हीकल बनाता है, जिसे खासतर पर दुश्मनों के एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने के लिए बनाया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.