'मुझे पोशाक से नफरत है' ब्रिटेन के शाही डिनर में मेलानिया ट्रंप हुईं ट्रोल, आखिर क्यों लोगों के निशाने पर फर्स्ट लेडी

Updated on 18-09-2025 01:35 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ब्रिटेन की राजकीय यात्रा पर पहुंचे हुए हैं, जहां उनका और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप का विंडसर कैसल में शाही स्वागत किया गया है। राष्ट्रपति ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलानिया विंडसल कैसल में ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय और महारानी कैमिला द्वारा आयोजित भव्य रात्रिभोज में शामिल हुए। इस दौरान मेलानिया ट्रंप ने गुलाबी बेल्ट के साथ एक बोल्ड ऑफ शोल्डर कैरोलिना हरेरा येलो गाउन पहना था। लेकिन 55 वर्षीय फर्स्ट लेडी की इस ड्रेस ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। लोग खुलकर इसके चटख रंग को लेकर अपनी नापसंदगी जाहिर कर रहे हैं।

फर्स्ट लेडी के ड्रेसिंग सेंस पर भड़के यूजर

एक यूजर ने कहा, 'मुझे माफ कीजिए, लेकिन मुझे मेलानिया की पीली ड्रेस बिल्कुल पसंद नहीं है।' एक अन्य ने कहा, 'यह बहुत अजीब है। मैं बस कह रहा हूं।' एक दूसरे यूजर ने पोस्ट में कहा, 'मुझे यह ड्रेस बिल्कुल पसंद नहीं है। मुझे नहीं लगता कि यह अच्छी लग रही हैं। हरा रंग ज्यादा अच्छा होता।'
मेलानिया की ड्रेस को एक यूजर ने तो घटिया ही बता दिया। उसने लिखा, 'यह ड्रेस तो बहुत घटिया है। माफ कीजिए, मैंने मेलानिया को इससे पहले कभी कोई घटिया फैशन नहीं करते देखा, लेकिन यह तो वही है।' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'क्या मेलानिया कलर ब्लाइंड हो गई हैं। पीली ड्रेस, गुलाबी बेज बेल्ट, पन्ने जैसे झुमके?'

कुछ लोगों को पंसद आई मेलानिया की ड्रेस

जहां ज्यादातर लोग मेलानिया की ड्रेस से खुश नहीं थे, वहीं कुछ लोगों ने बताया कि उन्हें स्टेट डिनर के दौरान पहनी गई मेलानिया की ड्रेस बहुत पसंद आई। एक व्यक्ति ने कहा, पहले तो मुझे यकीन नहीं था, लेकिन जब मैंने इसे पूरी तरह से देखा, तो मुझे यह बहुत पसंद आई। यह लुक मॉडर्न और फ्रेश है। मैं चटख पीले रंग का कभी फैन नहीं रहा, लेकिन मेलानिया कुछ भी पहन सकती हैं।

ड्रेस से मेलानिया ने दिया संदेश

सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट और वोग मैगजीन की सहयोगी मैरियन क्वेई ने बीबीसी को बताया कि चेहरे को छिपाने वाली चौड़े किनारे वाली टोपी इस बात की ओर इशारा करती है कि वह चाहती हैं कि यहां रहते हुए सबकी नजरें उनके पति और उनके एजेंडे पर रहें। उन्होंने आगे बताया कि उनके हेडगियर का बैंगनी रंग राष्ट्रपति की टाई से मेल खाता था, जो इस राजकीय यात्रा के दौरान उनके पति के एजेंडे के प्रति उनके समर्थन का संकेत था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.