मेरी 4 बीवियां और 100 से ज्यादा बच्चे... UAE के सईद मुसबाह ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बताया अब क्या कर रहे

Updated on 24-09-2025 03:18 PM
अबू धाबी: संयुक्त अरब अमीरात के एक शख्स के अपने बच्चों के बारे में दावे ने सभी को हैरान कर दिया है। अमीराती शोधकर्ता सईद मुस्बाह अल केतबी ने इस हफ्ते शारजाह इंटरनेशनल नैरेटर फोरम में एक अपने बारे में खुलासा करते हुए बताया कि वे 100 से ज्यादा बच्चों के पिता हैं और उनकी 4 पत्नियां हैं। उनके इस रहस्योद्घाटन ने वहां मौजूद दर्शकों को आश्चर्य से भर दिया। इस वार्षिक फोरम का आयोजन शारजाह इंस्टीट्यूट ऑफ हेरिटेज में 22 से 26 सितम्बर तक किया जा रहा है। उनकी यह टिप्पणी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

अब बच्चों में भर रहे अमीराती मूल्य

गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, फोरम में बोलते हुए सांस्कृतिक विरासतों के संरक्षण में लगे अल केतबी ने बताया कि उनका ध्यान अपने बच्चों में अल सना (अमीराती मूल्य और शिष्टाचार) को स्थापित करने पर है। केतबी ने कहा कि मैं यह सुनिश्चित करता हूं कि वे सम्मान, पारिवारिक जिम्मेदारी और हमारे पूर्वजों की परंपराओं को सीखें।

वायरल हो रहा वीडियो

उन्होंने सामने बैठे दर्शकों से कहा, 'मेरी चार पत्नियां हैं और मुझे 100 से ज्यादा बच्चे हुए हैं। मैं अब भी उन सभी में अल सना के मूल्यों को स्थापित करने पर जोर देता हूं।' केतबी की टिप्पणियों का एक शॉर्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसे अब तक सवा लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। कई यूजर्स ने उनके स्वास्थ्य और विरासत के प्रति प्रतिबद्धता की तारीफ करते हुए उनकी तारीफ की और शुभकामनाएं भी दीं

क्या है अल सना?

अल सना संयुक्त अरब अमीरात में पीढ़ियों से चले आ रहे मूल्यों का प्रतीक है। इसमें बुजुर्गों और महिलाओं का सम्मान, अतिथि सत्कार, विनम्रता, ईमानदारी, सहिष्णुता और परिवार, समुदाय और राष्ट्र के प्रति निष्ठा शामिल है। यह पारंपरिक अभिवादन, अमीराती पोशाक और अरबा भाषा जैसे रीति-रिवाजों के संरक्षण पर भी जोर देती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.