बहन का प्रमोशन कराना था, यूं प्यार हुआ', प्रिया सरोज-रिंकू सिंह ने किया लव स्टोरी का खुलासा
Updated on
14-02-2026 04:11 PM
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रिंकू सिंह भारतीय टीम का हिस्सा हैं। उन्हें फिनिशर के रोल में प्लेइंग 11 में जगह मिली हुई है। रिंकू अपनी तूफानी बैटिंग के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, पिछले कुछ समय में रिंकू अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। दरअसल, पिछले साल ही रिंकू सिंह की सगाई सांसद प्रिया सरोज से हुई है। इस कपल को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। अब सवाल है कि दोनों की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई थी। आइये आपको बताते हैं।
बहन के बिजनेस के प्रमोशन के चलते हुई थी बात शुरू
प्रिया सरोज की बहन अलीगढ़ में कपड़ों का बिजनेस करती हैं। उनके बिजनेस के प्रमोशनल शाउट आउट के लिए क्रिकेटर रिंकू सिंह से कॉन्टैक्ट किया गया था। बस यहीं से रिंकू और समाजवादी पार्टी की एमपी प्रिया की लव स्टोरी शुरू हुई। रिंकू ने न्यूज 24 के साथ एक इंटरव्यू में कहा था कि 2022 में कोविड-19 की मारामारी के दौरान सब कुछ शुरू हुआ था। दोनों की बातचीत 2022 में शुरू हुई थी।
प्रिया के पापा कराने वाले थे उनकी शादी
इंस्टाग्राम पर प्रिया सरोज और रिंकू सिंह के एक इंटरव्यू की वीडियो इंस्टाग्राम पर सामने आई है, जिसमें प्रिया कहती हैं कि उनके पापा उनकी शादी कराने वाले थे और उन्होंने बड़ी मुश्किस से उसे टाला था। इसके बाद रिंकू सिंह खुलासा करते हैं कि प्रिया के भाई का उनके पास फोन आता है और उनसे पूछते हैं कि वह प्रिया से शादी कर लेंगे ना। इसके बाद रिंकू उन्हें कहते हैं, हां मैं शादी तो कर लूंगा।
टी20 वर्ल्ड कप में अब तक खामोश रहा रिंकू का बल्ला
मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में रिंकू सिंह का बल्ला अब तक खामोश रहा है। अमेरिका के खिलाफ वह 6 रन बनाकर आउट हो गए थे जबकि नामीबिया के खिलाफ वह 1 रन बनाकर आउट हो गए थे। पाकिस्तान के खिलाफ अब रिंकू को अगर मौका मिलता है तो वह अपना जलवा जरूर बिखेरना चाहेंगे।
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…