भोपाल में IAS सर्विस मीट 19 दिसंबर से होगी शुरू:तीन दिन तक चलेगी, अपनी कला-कौशल का हुनर दिखाएंगे फील्ड अफसर

Updated on 26-11-2025 01:19 PM

नियम-कायदों और ई-ऑफिस सिस्टम पर कामकाज के बीच एमपी कैडर के आईएएस अफसरों का जमावड़ा 19 दिसंबर से 21 दिसंबर तक भोपाल में रहेगा। जिलों में पदस्थ सहायक कलेक्टर, कलेक्टर, संभागायुक्त से लेकर प्रमुख सचिव और मुख्य सचिव तक सभी अधिकारी इन तीन दिनों में एक साथ मिलकर मस्ती और उत्सव का आनंद लेंगे।

इसको लेकर मध्य प्रदेश आईएएस एसोसिएशन ने आईएएस सर्विस मीट 2025 की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

एमपी आईएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष मनु श्रीवास्तव ने 2025 की आईएएस सर्विस मीट 19 से 21 दिसंबर तक आयोजित होने की पुष्टि की है। श्रीवास्तव ने हर साल की तरह इस बार भी टीमों के गठन और तीन दिनों तक चलने वाले आयोजनों की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए एसोसिएशन के पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी हैं।

सीएम करेंगे सर्विस मीट का शुभारंभ

सर्विस मीट का शुभारंभ, पहले की तरह, इस बार भी मुख्यमंत्री की मौजूदगी में प्रशासन अकादमी से होगा। इसके बाद अरेरा क्लब में क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, लॉन टेनिस सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही बोट क्लब में बोटिंग रेस भी होगी। शाम के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नाटक, फिल्मी गीतों की प्रस्तुतियाँ और रैम्प वॉक का आयोजन शामिल रहेगा।

फील्ड अफसर तीन दिन रहेंगे भोपाल में

आईएएस सर्विस मीट के दौरान अधिकांश जिलों के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी कलेक्टर, सीईओ जिला पंचायत, नगर निगम आयुक्त, अपर कलेक्टर, एसडीएम, सहायक कलेक्टर, अपर आयुक्त, संभागायुक्त सहित फील्ड में पदस्थ सभी अधिकारी भोपाल में रहेंगे और अपने परिवार के साथ इस मीट में शामिल होंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.