अफगानों पर हमला किया तो पाकिस्तान जड़ से मिट जाएगा... तालिबान के आर्मी चीफ ने मुल्ला मुनीर को धमकाया, इतिहास भी पढ़ाया

Updated on 21-10-2025 01:44 PM
काबुल: पाकिस्तान और अफगानिस्तान में जारी तनाव के बीच तालिबान के आर्मी चीफ फसीहुद्दीन फितरत ने इस्लामाबाद को खुली चेतावनी दी है। अफगानिस्तान की तालिबान सेना के चीफ ऑफ स्टाफ ने कहा कि इतिहास ने सिद्ध कर दिया है कि जो कोई भी हमारे देश पर आक्रमण करने की कोशिश करता है, वह अंततः अपनी जड़ों पर ही प्रहार करता है।' तालिबान आर्मी चीफ की टिप्पणी दोहा में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच युद्धविराम समझौते पर पहुंचने के एक दिन बाद आई है। इस समझौते के बाद पाकिस्तानी सेना और तालिबान के बीच कई दिनों तक चली हिंसक झड़प रुक गई है। हालांकि, दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है।

पाकिस्तान ने पिछले सप्ताह अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत में बमबारी की थी, जिसमें करीब 10 लोग मारे गए थे और 100 से ज्यादा घायल हुए थे। पाकिस्तानी सेना के हमलों के संबंध में फितरत ने जोर देकर कहा कि इस्लामिक अमीरात इस मामले में पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अफगानिस्तान की धरती पर अतिक्रमण करने वाले किसी भी व्यक्ति को निर्णायक और करारा जवाब मिलेगा।

तालिबान रक्षा मंत्री का टीटीपी पर बड़ा बयान

इस बीच तालिबान के रक्षा मंत्री मुल्ला याकूब ने पाकिस्तान को तगड़ा झटका देते हुए कहा है कि वह तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान यानी टीटीपी को आतंकवादी संगठन नहीं मानता है। मुल्ला याकूब ने कहा कि पाकिस्तान अपने विरोधियों के खिलाफ राजनीतिक उद्देश्यों के लिए आतंकवाद के ठप्पे का इस्तेमाल करता है।
याकूब ने अल-जजीरा को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि अफगान सरकार तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान को आतंकवादी समूह नहीं कहती है। इस लेबल का इस्तेमाल पाकिस्तान सरकार अपने राजनीतिक उद्देश्यों के लिए करती है और इसका अफगान सरकार से कोई संबंध नहीं है। याकूब ने कहा है कि अफगान सरकार की नीति है कि वह किसी भी सशस्त्र समूह का समर्थन नहीं करती, उन्हें अफगानिस्तान में कोई ठिकाना नहीं देती और उनकी किसी भी गतिविधि की अनुमति नहीं देती।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.