सिंघनपुर में चल रहा था अवैध रेत उत्खनन, एक हाइवा और चैन माउंटेन मशीन जब्त...

Updated on 18-05-2024 05:02 PM

सारंगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में गौण खनिजों विशेषकर रेत के अवैध उत्खनन एवं भण्डारण के मामले में जिला प्रशासन द्वारा सख्ती से कार्रवाई का सिलसिला शुरू कर दिया गया है। कलेक्टर धर्मेश साहू के मार्गदर्शन में जिले के खनिज अधिकारियों की टीम गौण खनिजों के उत्खनन, भण्डारण एवं परिवहन के मामले में जब्ती और दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई कर रही है। कलेक्टर साहू ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा गौण खनिजों के अवैध उत्खनन, भण्डारण एवं परिवहन के मामले में कार्रवाई का सिलसिला निरंतर जारी रहेगा। जिले के सिंघनपुर गांव में रेत के अवैध उत्खनन एवं भण्डारण के मामले में खनिज विभाग की टीम द्वारा औचक कार्रवाई कर एक हाइवा, जेसीबी और बड़ी मात्रा रेत की जब्ती की गई है।  

जिले के कोसीर क्षेत्र के सिंघनपुर में रेत के अवैध उत्खनन एवं भण्डारण के मामले में खनिज अधिकारियों की टीम ने मौके पर दबिश देकर एक हाइवा तथा बड़ी मात्रा में अवैध रूप से भण्डारित रेत जब्त की। खनिज अधिकारी हीरादास भारद्वाज ने बताया कि अधिकारियों की टीम ने सिंघनपुर में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान अवैध रूप से बड़ी मात्रा में भण्डारित रेत का मामला पकड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि भण्डारित रेत लगभग 80 से 100 हाइवा है, जिसे सिंघनपुर के रहने वाले कृष्णा राजपूत द्वारा भण्डारित किया गया है। अधिकारियों की टीम द्वारा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवं खान एवं खनिज विकास अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत रेत की जब्ती का प्रकरण बनाया गया और ग्राम पंचायत की सिंघनपुर की सुपुर्दगी में दिया गया। इस मौके पर जब्त हाइवा क्रमांक सीजी 11 और बीजे 7593 को जब्त कर सरसींवा थाने को सुपुर्द किया गया।



कलेक्टर धर्मेश साहू ने बताया कि ग्राम सिंघनपुर में आज प्रातः 5 बजे केंद्रीय उड़नदस्ता एवम जिला खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने दबिश देकर रेत के अवैध उत्खनन में लगी जेसीबी (चैन माउंटेन मशीन) जब्त की। ग्रामीणों ने बताया कि यह जेसीबी मशीन   गांव के ही कृष्णा राजपूत की है, जिसे जब्त कर थाना प्रभारी थाना कोसीर के सुपुर्दगी में दे दिया गया है। इस कार्रवाई में डिप्टी डारेक्टर बी. के. चंद्राकर, खनिज अधिकारी अवधेश बारीक, अनिल साहू, सहायक खनि अधिकारी रोहित साहू, राहुल गुलाटी, सुपरवाइजर सुनील दत्त शर्मा, खनिज निरीक्षक जागृत गायकवाड, भूपेंद्र भक्त, दीपक पटेल, अनुराग नंद, विवेक वाणी, प्रहलाद देवांगन, दिनेश तिवारी आदि शामिल रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
Advt.