चंद्रप्रभ दिगंबर जैन में धार्मिक कक्षाओ में बच्चे बड़े सिख रहे है धार्मिक क्रियाएं

Updated on 09-05-2024 05:24 PM

रायपुर । 1008 चंद्रप्रभु दिगम्बर जैन समाज मंदिर शंकर नगर,रायपुर में दिगंबर जैन धर्म जिनागम ज्ञान की धारा अविरल बहती रहे। इस निमित्त से मंदिर विगत 1 वर्ष से धार्मिक कक्षाएं चल रही है। चंद्र प्रभु जैन मंदिर के सदस्य आर्किटेक्ट इंजि. मनीष जैन ने बताया की धार्मिक कक्षाओं का उद्देश्य दिगंबर जैन धर्म की धार्मिक क्रियाएं जैसे अभिषेक ,शांति धारा,अष्ट द्रव्य पूजन,के साथ धर्म ग्रंथ की शिक्षा सभी समाज जन तक पहुंचना है। इन कक्षाओं में प्रथमानुयोग, करुणानुयोग, द्रव्यानुयोग आदि ग्रंथों का वाचन होता है। साथ ही स्वाध्याय ,शंका समाधान,जिनदेव पूजन विधि आदि की भी शिक्षा परम पूज्य संत शिरोमणि समाधिस्थ 108 आचार्य विद्यासागर जी महाराज के प्रभावक शिष्य आदरणीय ब्रह्मचारी सुनील भैया जी द्वारा दी जा रही है । उनके द्वारा प्रतिदिन नित्य नियम से प्रातः सुबह 7 बजे से जिन भगवान का प्रसूक जल से अभिषेक,शांति धारा पश्चात जैन ग्रंथो का अध्यन स्वाध्याय,ज्ञान अर्जन करवाया जा रहा है । जिसमे समाज के धर्म प्रेमी बंधुओ के अलावा बच्चे भी बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे है। इन धार्मिक कक्षाओं में लगभग प्रतिदिन लगभग 100 लोग भाग ले रहे है जिसमे बड़े बच्चे सभी  शामिल है। प्रतिदिन रात्रि में भी 08:30 बजे भी स्वाध्याय कक्षा आदरणीय ब्रह्मचारी सुनील भैयाजी (डीजीएम/बीएसएनल) द्वारा संचालित की जाती है।आज की कक्षाओं में दिगंबर जैन बड़ा मंदिर से अध्यक्ष संजय नायक जैन सचिव राजेश रज्जन जैन,उपाध्यक्ष श्रेयश जैन बालू के साथ प्रवीण जैन मामा जी, सनत जैन,प्रणीत जैन,अमित गोइल,मनीष जैन,अजय जैन विपुल जैन विजय कस्तूरे एम एल जैन,सोनल जैन शैली जैन,विनिता जैन,स्मृति गोयल,माया जैन,के साथ बड़ी संख्या में महिलाए उपस्थित थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
Advt.