
मौसेरे भाई की सिम से किया था धमकी भरा मैसेज
मामले को विवेचना में लेकर क्राइम ब्रांच की टेक्निकल टीम ने धमकी में प्रयोग मोबाइल नम्बर को राजगढ़ जिले के तलेन ग्राम में पाया, वहीं आधार के माध्यम से युवक के दूसरी सिम की लोकेशन चुनाभट्टी में प्राप्त हुई।
यहां पुलिस से पूछताछ में युवक शुभम ने बताया कि घटना में प्रयुक्त मोबाइल व सिम उसके मौसी के लड़के आनन्द बिलवान के पास था और उसी ने धमकी भरा यह मैसेज किया था।
प्राप्त सूचना पर पुलिस ने आनंद बिलवान को कोलार चौराहे के पास से गिरफ्तार किया और अपराध के संबंध मे पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म स्वीकार किया।
आरोपी कालापीपल, जिला शाजापुर का रहने वाला है और कई प्रतिभागी परीक्षाएं दे चुका है तथा वर्तमान में माइक्रो फायनेंस कंपनी में नौकरी करता है। आरोपी अधिक से अधिक पैसे कमाने और फेमस होने के नये-नये तरीके खोजता रहता था। ऐसे ही उसने ट्रेन को बम से उड़ाने की झूठी खबर फैलाकर फेमस होना चाहता था।