यूक्रेन युद्ध को फंड कर रहा भारत... डोनाल्ड ट्रंप के टॉप सलाहकार ने उगला जहर, चेतावनी के साथ 100% टैरिफ की धमकी

Updated on 04-08-2025 02:15 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी टीम लगातार भारत के खिलाफ जहर उगल रही है। डोनाल्ड ट्रंप अभी तक भारत के खिलाफ दर्जन भर से ज्यादा सोशल मीडिया पर बयानबाजी कर चुके हैं। अब वाइट हाउस में उनके टॉप सलाहकार स्टीफन मिलर ने भी भारत को लेकर जहर उगला है। उन्होंने भारत पर सीधे तौर पर यूक्रेन युद्ध को फंड करने का इल्जाम लगा दिया है, जो काफी परेशान करने वाला है। फॉक्स न्यूज के संडे मॉर्निंग फ्यूचर्स में दिए गए ये बयान, भारत और अमेरिका के बीच प्रमुख हिंद-प्रशांत साझेदार होने के बावजूद, दिल्ली को लेकर वाशिंगटन के रुख के और सख्त होने का संकेत देते हैं। मिलर ने कहा कि "भारत का रूस से तेल खरीदकर इस युद्ध को फंडिंग जारी रखना स्वीकार्य नहीं है।" उन्होंने आगे कहा कि ये आंकड़े "चौंकाने वाले" हैं।

मिलर ने दावा किया कि रूसी तेल खरीद के मामले में भारत अब लगभग चीन के बराबर है और यह तुलना वाशिंगटन और नई दिल्ली, दोनों को हैरान कर सकती है। उन्होंने कहा, "लोग यह जानकर हैरान रह जाएंगे कि रूसी तेल खरीदने में भारत मूल रूप से चीन के बराबर है। यह एक आश्चर्यजनक तथ्य है।" मिलर का ये बयान, भारतीय वस्तुओं पर 25 प्रतिशत अमेरिकी टैरिफ लागू होने के कुछ ही दिनों बाद आया है। ट्रंप ने 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने के साथ साथ रूसी तेल और हथियार खरीदने के लिए भारत पर जुर्माना लगाने की भी बात कही है। हालांकि फिलहाल साफ नहीं है कि जुर्माना कितना हो सकता है।
भारत को सजा देने की तैयारी में ट्रंप टीम?
एक्सपर्ट्स का मानना है कि रूसी तेल खरीदने पर भारत पर जुर्माना लगाना सीधे तौर पर भारत की संप्रभुता का उल्लंघन है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि भला अमेरिका कैसे तय कर सकता है कि भारत के किसके साथ कैसे संबंध होने चाहिए। हालांकि अमेरिका लगातार प्रेशर बढ़ाते जा रहा है, लेकिन समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक भारत सरकार ने साफ कर दिया है कि वह अपनी ऊर्जा रणनीति में कोई बदलाव नहीं करेगी। भारत की दलील है कि रूस से तेल लेना उसकी रणनीतिक स्वायत्तता और आर्थिक जरूरतों से जुड़ा है। वहीं, वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास ने अभी तक मिलर की टिप्पणियों पर कोई औपचारिक प्रतिक्रिया जारी नहीं की है।
जबकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी संकेत दिया है कि अगर कोई देश रूस से ऊर्जा आयात जारी रखता है और यूक्रेन में शांति नहीं बनती, तो अमेरिका 100% टैरिफ तक लागू कर सकता है। हालांकि मिलर ने ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रिश्ते को "ताकतवर और शानदार" बताया, लेकिन संकेत साफ हैं कि यदि भारत रूस से ऊर्जा खरीद जारी रखता है तो आने वाले वक्त में ट्रंप प्रशासन के कार्यकाल में द्विपक्षीय रिश्तों में और कड़वाहट आ सकती है। जानकारों का मानना है कि सलाहकारों ने ट्रंप के कान को भर दिया है कि भारत और चीन की वजह से ही रूस अभी तक यूक्रेन से जंग लड़ रहा है। वहीं यूक्रेन युद्ध को 24 घंटे में खत्म करवाने का दावा करने वाले ट्रंप अभी तक जंग जारी रहने की वजह से बौखलाए नजर आ रहे हैं और अनाप शनाप बयानबाजी और फैसले ले रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.