राफेल विमान को समेटने की तैयारी में भारत? ऑपरेशन सिंदूर ने बदला गेम, F-35 का पत्ता साफ तो अब Su-57 पर लगेगी मुहर?

Updated on 02-08-2025 12:31 PM
मॉस्को/वॉशिंगटन/पेरिस: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत सरकार ने भारतीय वायुसेना की कुछ कमजोरियों को भरने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। भारत ने फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदे थे, लेकिन अब जबकि चीन के पास दो तरह के पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान हैं और पाकिस्तान भी चीन से जे-35 स्टील्थ फाइटर जेट खरीदने की तैयारी में है, तो भारतीय वायुसेना के लिए राफेल की जगह पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान खरीदने पर फोकस शिफ्ट हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को एफ-35 स्टील्थ फाइटर जेट का ऑफर दिया था, लेकिन भारत ने अब आधिकारिक तौर पर साफ कर दिया है कि अमेरिका से एफ-35 स्टील्थ जेट खरीदने को लेकर कोई बात नहीं हो रही है। भारत ने साफ किया है कि उसका इरादा एक ऐसे पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान को खरीदने को लेकर है, जिसमें टेक्नोलॉजी ट्रांसफर के साथ साथ भारत में प्रोडक्शन शामिल है। रूसी एसयू-57 इस पैमाने पर फिट बैठता है।

भारत सरकार ने पहले MRFA (मल्टी रोल फाइटर एयरक्राफ्ट) सौदे के तहत 114 लड़ाकू विमानों को खरीदने की बात कही थी। जिसके तहत माना जा रहा था कि 114 राफेल खरीदे जा सकते हैं। राफेल बनाने वाली फ्रांसीसी कंपनी डसॉल्ट एविएशन ने टाटा ग्रुप के साथ समझौता भी किया है, जिसमें कुछ राफेल भारत में बनाए जाने की बात कही गई थी। लेकिन अब ऐसी रिपोर्ट है कि भारत ने प्लान को बदल दिया है। अब भारत 114 राफेल नहीं खरीदेगा। अब इस योजना को दो हिस्सों में बांट दिया गया है। नई रणनीति के तहत भारत 60 राफेल F-4 जेट फ्रांस से सीधे G2G (सरकार से सरकार) सौदे के तहत खरीदेगा, जबकि 54 से 60 पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान खरीदे जाएंगे।
भारत को तत्काल चाहिए एडवांस लड़ाकू विमान
भारतीय वायुसेना के पास मौजूदा समय में सिर्फ 31 स्क्वाड्रन हैं, जबकि न्यूनतम आवश्यकता 42 स्क्वाड्रन की है। इधर चीन पहले ही J-20 और J-35 जैसे स्टेल्थ फाइटर तैनात कर चुका है और पाकिस्तान भी J-35 हासिल करने की कोशिश में है। ऐसे में भारत को तत्काल पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों की जरूरत है और AMCA, जो भारत का स्वदेशी फिफ्थ जेनरेशन प्रोजेक्ट है, उसे पूरा होने में कम से कम 10 सालों का वक्त और लगने वाला है। आपको बता दें कि AMCA दो हिस्सों वाला प्रोग्राम है, जिसके दूसरे हिस्से में छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमानों के कई एडवांस फीचर शामिल किए जाएंगे। AMCA-2 को 5.5 जेनरेशन का लड़ाकू विमान कहा जा सकता है।
दूसरी तरफ, F-4, राफेल फाइटर जेट का एडवांस वर्जन है, जो फ्रांस से संयुक्त अरब अमीरात भी खरीद रहा है। राफेल F-4 तकनीकी रूप से पूरी तरह पांचवीं पीढ़ी का फाइटर नहीं माना जाता, लेकिन इसमें आधुनिक एवियोनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम और अपग्रेडेड हथियार प्रणालियां हैं, जो इसे पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों के करीब ले जाती हैं। डसॉल्ड एविएशन ने भारत में पूरी असेंबली लाइन लगाने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन अब यह सौदा केवल 60 विमानों तक सीमित रह गया है। फिर भी टाटा एडवांस सिस्टम्स लिमिटेड जैसे भारतीय कंपनियों को इसमें भागीदारी दी जाएगी। फिलहाल आधिकारिक तौर पर ज्यादा जानकारियां नहीं हैं, लेकिन इसी हफ्ते नवभारत टाइम्स से बात करते हुए रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन आरके नारंग ने बैलेंस अप्रोच अपनाने की सलाह दी थी। उन्होंने AMCA कार्यक्रम को तेजी से बढ़ाने और तब तक सीमित संख्या में पांचवीं पीढ़ी के जेट खरीदने की सलाह दी थी, ताकि AMCA के बजट पर असर ना हो।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.