टीम इंडिया की एक हार से उठे कई सवाल, जिम्बाब्वे से मैच के पहले करने होंगे फिक्स
Updated on
24-02-2026 02:07 PM
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप से पहले जो भारतीय टीम अजेय नजर आ रही थी वो एक हार के बाद अचानक साधारण दिखने लगी है। टीम इंडिया की सुपर-8 मुकाबले में साउथ अफ्रीका के हाथों बड़ी हार के बाद भारतीय रणनीति पर कई सवाल उठ रहे हैं। भारतीय टीम के फैंस, एक्सपर्ट, पूर्व क्रिकेटर सभी चिंतित हैं। चाहते हैं कि टीम इंडिया अगले मैच से पहले अपनी स्वामियों को सुधार ले। वो क्या सवाल हैं, जिनके जवाब टीम इंडिया को जिंबाब्वे के खिलाफ अगले मैच से पहले तलाशने होंगे, एक नजर।
भारतीय टीम की हार से उठ रहे ये सवाल
1) दुनिया के नंबर वन टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अभी तक पूरी तरह से फ्लॉप रहे हैं। सभी इस सवाल का जवाब ढूंढ रहे है कि क्या अब उनकी जगह संजू सैमसन को लाना चाहिए। 2) अक्षर पटेल को बाहर रखने पर बड़ी बहस हो रही है। विपक्षी टीम में लेफ्टी बैटर्स को देखकर सुंदर को चुना गया जबकि आंकड़े बताते है कि अक्षर ने 49 बार लेफ्ट हैड बैटर्स को आउट किया है।3)भारतीय टीम में शामिल आठ बैटर्स में से छह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। लेफ्ट हैडर्स की भरमार शायद टीम इंडिया को नुकसान पहुंचाने लगी है।4) हमारे स्पिनर्स के खिलाफ साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाए, वहीं उनके स्पिनर्स के सामने हमारे बैटर्स के पैर कांप गए। यह भी चिंता का विषय है। 5)रिंकू सिंह जिस नंबर पर उतरते है, वहां करने को कुछ नही बचता। यह उनके टैलंट के साथ न्याय न होने के साथ टीम कॉम्बिनेशन भी कमजोर करता है। बता दें कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम का जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर 8 का मुकाबला 26 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। जिम्बाब्वे को भी सुपर 8 के अपने पहले मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 1087 रन से हार मिली है।
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…