ईरानी जनरल ने लिया चीनी J-10 फाइटर जेट का जायजा, खतरनाक विमान बढ़ा सकते हैं इजरायल की टेंशन, जानें ताकत

Updated on 14-11-2024 01:59 PM
बीजिंग: ईरान की एयरफोर्स के हेड जनरल हामिद वाहेदी ने हाल ही में चीन का दौरा किया है। वाहेदी अपने चीन दौरे पर झुहाई एयर शो में भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने चीनी फाइटर जेट J-10C को देखने में काफी समय लिया। यह चीन का 4.5वीं पीढ़ी का विमान है। वाहेदी के इस जेट के निरीक्षण के बाद माना जा रहा है कि ईरान इस विमान को खरीद सकता है क्योंकि उसे इजरायल का मुकाबला करने के लिए अपनी एयरफोर्स की ताकत बढ़ाने की जरूरत है।

यूरेशियन टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी वायुसेना हेड जनरल हामिद वाहेदी ने 12 नवंबर को एयर शो में शामिल हुए और खुद J-10C लड़ाकू जेट की क्षमताओं का तजुर्बा किया। वाहेदी ने J-10C विगोरस ड्रैगन की क्षमताओं को परखा और दोनों सेनाओं के बीच सहयोग के संभावित क्षेत्रों पर अपने चीनी समकक्ष जनरल चांग डिंगकिउ से बातचीत की।

ईरान के लिए मददगार होगा चीनी जेट


ईरान के नेतृत्व ने स्पष्ट रूप से चीनी लड़ाकू विमान खरीदने की इच्छा सार्वजनिक नहीं की है लेकिन वाहेदी के J-10C के निरीक्षण ने मिलिट्री ऑब्जर्वर्स की रुचि जगा दी है। ये जेट क्षमता और कीमत के हिसाब से ईरानी एयरफोर्स के लिए एक शानदार विकल्प है। माना जा रहा है कि ईरान को करीब 100 जेट की जरूरत है। एक जेट की कीमत 40 मिलियन है, ऐसे में 100 जे-10 की कीमत चार अरब डॉलर होगी।

ईरानी ऑब्जर्वर को लगता है कि हथियारों और उड़ान प्रदर्शन के मामले में जे-10 अमेरिकी एफ-16 से अच्छा विकल्प हो सकता है। इस साल की शुरुआत में ऐसी चर्चा थी कि ईरान ने पाकिस्तान और चीन द्वारा संयुक्त रूप से विकसित जेएफ-17 ब्लॉक III विमान खरीदने के लिए बातचीत की है। हालांकि इस पर बात आगे बढ़ने की जानकारी नहीं मिल पाई।

क्या है चीनी जेट की खासियत


अमेरिका के खास सहयोगी इजरायल जैसे क्षेत्रीय विरोधी से लंबे समय से शत्रुता में उलझे ईरान के लिए उसकी अपेक्षाकृत कमजोर एयरफोर्स मुश्किल बन गई है। ईरान के पास घातक ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलें हैं लेकिन लड़ाकू जेट के मामले में वह पीछे रह गया है। ईरान को रूस से Su-35 जेट मिलने की उम्मीद थी लेकिन इनकी भी डिलीवरी नहीं मिली है। रूस के Su-35 के ना मिलने की वजह से ईरान की नजर चीनी लड़ाकू विमान पर हो सकती है।

चीन के J-10C की तुलना अमेरिका के F-16 फाइटिंग फाल्कन वेरिएंट से की जाती है। F-16 की तरह चीनी जेट का फ्लाई-बाय-वायर फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम के लिए जाना जाता है। J-10C में स्वदेशी AESA रडार, इमेजिंग इंफ्रारेड सीकर (IIR) PL-10, WS-10B इंजन और PL-15 एयर-टू-एयर मिसाइल हैं। इसमें इलेक्ट्रॉनिक युद्ध, कम्प्यूटरीकृत ग्लास कॉकपिट उपकरण, सटीक हवा से जमीन पर हमला, दृश्य-सीमा से परे युद्ध और उड़ान के दौरान ईंधन भरने जैसी अत्याधुनिक क्षमताएं हैं।

J-10 लड़ाकू जेट सभी मौसमों में ऑपरेशन कर सकताईरानी जनरल ने लिया चीनी J-10 फाइटर जेट का जायजा, तेहरान आए ये खतरनाक विमान तो इजरायल की बढ़ेगी टेंशन, जानें ताकत है। इसकी प्राथमिक भूमिका हवा से हवा में युद्ध की है लेकिन यह हमला करने वाले मिशन भी कर सकता है। चीनी विशेषज्ञों ने विमान को युद्ध के लिए गेम चेंजर के रूप में सराहा है। चीनी जेट में एक फॉरवर्ड-लुकिंग इन्फ्रारेड और लेजर टारगेट डिजाइनर पॉड भी है। इस पॉड को सैटेलाइट नेविगेशन और लेजर से निर्देशित हथियारों के उपयोग को सुविधाजनक बनाने के लिए बनाया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.