' क्या वो वाकई चले गए?' धर्मेंद्र की याद में तड़प रही हैं हेमा मालिनी, हर एक पल हो रहा मुश्किल
Updated on
24-02-2026 02:10 PM
बॉलीवुड के 'हीमैन' धर्मेंद्र के निधन को तीन महीने हो चुके हैं। उन्होंने 24 नवंबर 2025 को आखिरी सांस ली थी और पूरा परिवार अपने पीछे रोते-बिलखते छोड़ गए थे। उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर तो मीडिया से बात नहीं करतीं। लेकिन दूसरी पत्नी, सांसद और एक्ट्रेस हेमा मालिनी अपने दर्द को छिपा नहीं पातीं। वह उसे जाहिर करती हैं जो कि दिल कचोटने वाला होता है। उन्होंने लेटेस्ट इंटरव्यू में भी एक्टर को याद किया है और बताया है कि वह उनसे दोबारा मिलने का इंतजार करती हैं।
दरअसल, धर्मेंद्र को BAFTA अवॉर्ड सेरेमनी में श्रद्धांजलि दी गई थी। इस बारे में जब 'वैरायटी इंडिया' ने हेमा मालिनी से सवाल किया तो उन्होंने इसे 'दिल छू लेने वाला' बताया। एक्ट्रेस ने बताया कि अपने दौर में वह दोनों सबसे व्यस्त कलाकार थे। इसलिए वह दोनों अक्सर साथ में फिल्में साइन किया करते थे, जिससे साथ में समय बिता सकें। उन्होंने कहा, 'हम शूटिंग के साथ-साथ ज्यादा ट्रैवेल नहीं कर सकते थे। इसलिए साथ में कई फिल्में साइन करते थे, जिससे साथ वक्त गुजार सकें।'
धर्मेंद्र की याद में हेमा मालिनी
एक्ट्रेस से दिवंगत अभिनेता के जाने पर खलने वाली कमी के बारे में सवाल किया गया तो वब बोलीं, 'मुझे हर पल उनकी याद आती है। मैं खुद से यही सवाल करती हूं कि क्या वो वाकई चले गए हैं? मेरी उनसे दोबारा मुलाकात कब होगी?' बता दें कि दोनों ने इस्लाम कबूलकर 1980 में शादी की थी। इन्हें दो बेटियां- अहाना और ईशा हुई थीं। एक्टर पहले से ही चार बच्चों के पिता था। बावजूद इसके एक्ट्रेस ने उनके साथ नया सफर शुरू करने का फैसला किया था।
हेमा मालिनी ने नहीं देखी धर्मेंद्र की फिल्में
'ड्रीम गर्ल' ने बताया कि उन्हें एक्टर की फिल्म 'चुपके चुपके' बेहद पसंद है। हालांकि दोनों को 'शोले' ज्यादा अच्छी लगती है क्योंकि उसकी शूटिंग के दौरान दोनों ने खास पल बिताए थे। इसके अलावा ये भी खुलासा किया कि उन्होंने दिवंगत पति की सभी फिल्में नहीं देखी हैं। लेकिन समय मिलते ही वह उनकी सभी फिल्में देखेंगी।
हेमा मालिनी ने अलग रखी थी प्रेयर मीट
हेमा मालिनी और सनी देओल ने धर्मेंद्र की अलग-अलग प्रार्थना सभा रखी थी। इसकी वजह के बारे में जब पूछा गया था तो उन्होंने 'ईटाइम्स' से कहा था कि ये उनका पर्सनल मैटर है। उन लोगों ने आपस में बात करके ये कदम उठाया था। एक्ट्रेस ने मुंबई, दिल्ली और मथुरा में प्रेयर मीट का आयोजन किया था। जबकि सनी देओल ने अपने मुंबई वाले आवास पर पिता के लिए प्रार्थना सभा रखी थी।
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…