इजराइल बोला- हमास चीफ हानियेह को हमने मारा:हत्या के बाद पहली बार स्वीकार किया

Updated on 24-12-2024 02:07 PM

इजराइल ने पहली बार स्वीकार किया है कि हमास के पूर्व चीफ इस्माइल हानियेह की हत्या उसी ने की थी। सोमवार को इजराइल के रक्षा मंत्री काट्ज ने एक बयान के दौरान इसकी पुष्टि की। हूती विद्रोहियों के हमलों को लेकर दिए बयान में रक्षामंत्री इजराइल काट्ज ने कहा कि जिस तरह हमने हानियेह और सिनवार को मारा है, वैसे ही हूतियों को भी मार देंगे।

हानियेह की इस साल 31 जुलाई को ईरान की राजधानी तेहरान में हत्या कर दी गई थी। वह ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान के शपथ ग्रहण में शामिल होने तेहरान पहुंचा था।

ईरान ने कहा था कि हानियेह की मौत मिसाइल हमले में हुई थी। हालांकि, कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि हानियेह को बम धमाके में मारा गया था। हानियेह का अंतिम संस्कार 2 अगस्त को कतर की राजधानी दोहा में हुआ था।

दावा- 2 महीने पहले हुई थी मारने की प्लानिंग 

न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि इजराइल ने हानियेह की मौत से करीब 2 महीने पहले ही उसे मारने की प्लानिंग कर ली गई थी। न्यूयॉर्क टाइम्स ने 2 ईरानी समेत मिडिल ईस्ट के 7 अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी थी।

रिपोर्ट के मुताबिक हानियेह की मौत बम धमाके में हुई। जिस बम विस्फोट में वह मारा गया उसे 2 महीने पहले छिपाकर तेहरान के उस गेस्ट हाउस में लगा दिया गया था, जिसमें हानियेह ठहरा था। जैसे ही हानियेह के वहां पहुंचने की पुष्टि हुई, किसी बाहरी इलाके से रिमोट के जरिए विस्फोट कर दिया गया।

हूती विद्रोहियों को गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी

रक्षा मंत्री काट्ज ने इजराइल पर हमले के करने के लिए हूती विद्रोहियों को गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी दी। काट्ज ने कहा कि हमने हमास को हराया है, हिजबुल्लाह को हराया है, उसी तरह हूती विद्रोहियों को भी हराएंगे।

काट्ज ने हूतियों के इंफ्रास्ट्रक्चर को तबाह करने और उसके नेताओं का गला काटने की धमकी भी दी। हूती विद्रोही पिछले एक साल से इजराइल पर रॉकेट और मिसाइल हमले कर रहे हैं। इसके अलावा लाल सागर में इजराइल से जुड़े कार्गो शिप को भी निशाना बना रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.