हमास के साथ जंग में इजरायल को बड़ा झटका, उत्तरी गाजा में सेना के ब्रिगेड कमांडर की मौत, टैंक से निकलते ही हुआ विस्फोट

Updated on 21-10-2024 01:59 PM
यरुशलम: उत्तरी गाजा में हमास के खिलाफ अभियान के दौरान रविवार 20 अक्टूबर को विस्फोट में इजरायली सेना के एक ब्रिगेड कमांडर की मौत हो गई है। इजरायली सेना (IDF) के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि 401वीं ब्रिगेड के कमांडर कर्नल अहसान दक्सा जबालिया क्षेत्र में मारे गए हैं। अपने टैंक से निकलने के बाद वह एक विस्फोटक की चपेट में आ गए। वह साल भर से चल रहे गाजा युद्ध में मारे गए इजरायली सेना के सबसे वरिष्ठ कमांडरों में से एक थे।

अभियान के दौरान हुई मौत


41 साल के दक्सा इजरायल के द्रूज समुदाय के सदस्य थे और उन्हें चार महीने पहले ब्रिगेड कमांडर निुयुक्त किया गया था। उनकी ब्रिगेड जबालिया में एक अभियान का नेतृत्व कर रही थी। हगारी ने कहा कि घटना में एक अन्य बटालियन कमांडर और दो अधिकारी घायल हुए हैं। इजरायल के रक्षा मंत्री ने बयान जारी कर कहा कि दक्सा 'हमास आतंकवादियों से लड़ते हुए' मारे गए। उन्होंने कहा, 'वे क्षेत्र का निरीक्षण करने बाहर निकले और विस्फोटक से घायल हो गए।'

जबालिया में इजरायली सेना का अभियान


इजरायली सेना ने 6 अक्टूबर को जबालिया और उत्तरी गाजा के अन्य हिस्सों में जमीनी और हवाई हमला शुरू किया था। सेना का कहना है कि उसका उसका उद्येश्य हमास के आतंकवादियों को फिर से संगठित होने से रोकना है। हमास द्वारा संचालित क्षेत्र की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने कहा कि दो सप्ताह से जारी हमले में 400 से अधिक लोग मारे गए हैं।

कर्नल दक्सा को 2006 में लेबनान के हिजबु्ल्लाह के खिलाफ युद्ध में घायल सैनिकों को बचाने के लिए सम्मानित किया गया था। इजरायली सेना एक बार फिर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग में है। इजरायल के राष्ट्रपति ने दक्सा को एक नायक बताया। दक्सा की मौत के साथ ही 27 अक्टूबर 2023 को गाजा में जमीनी हमला शुरू करने के बाद से इजरायल के मारे गए सैन्यकर्मियों की संख्या 358 हो गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.