गाजा के कैथोलिक चर्च पर इजराइली हमला, 3 की मौत:नेतन्याहू ने अफसोस जताया, कहा- गलती से गोला चर्च पर गिरा

Updated on 18-07-2025 02:01 PM

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को गाजा के एकमात्र होली फैमिली कैथोलिक चर्च में टैंक की गोलीबारी में तीन लोगों की मौत पर अफसोस जताया।

दरअसल, गुरुवार को गाजा के फैमिली कैथोलिक चर्च पर इजराइली टैंक से हमला हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और दस अन्य घायल हुए, जिनमें एक पादरी भी शामिल हैं। हमला सुबह लगभग 10:30 बजे (स्थानीय समयानुसार) हुआ।

इस चर्च में सैकड़ों विस्थापित लोगों ने शरण ले रखी थी। नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से इसे लेकर फोन पर बातचीत की। नेतन्याहू ने कहा कि यह हमला गलती से हुआ, जिसमें एक गोला चर्च पर जा गिरा।

इजराइली सेना- गोले का टुकड़ा गलती से चर्च पर गिरा

नेतन्याहू ने कहा, "हर निर्दोष की जान का जाना भयानक नुकसान है।" इजराइली सेना IDF ने भी जांच के बाद कहा कि एक गोले का टुकड़ा गलती से चर्च पर गिरा। सेना का दावा है कि उसने नागरिकों और धार्मिक स्थलों को नुकसान से बचाने की पूरी कोशिश की।

इजराइली सेना ने कहा कि एक गोले का टुकड़ा गाजा सिटी में सैन्य कार्रवाई के दौरान गलती से चर्च पर गिर गया। इसकी जांच की जा रही है।

इजराइली सेना- गोले का टुकड़ा गलती से चर्च पर गिरा

नेतन्याहू ने कहा, "हर निर्दोष की जान का जाना भयानक नुकसान है।" इजराइली सेना IDF ने भी जांच के बाद कहा कि एक गोले का टुकड़ा गलती से चर्च पर गिरा। सेना का दावा है कि उसने नागरिकों और धार्मिक स्थलों को नुकसान से बचाने की पूरी कोशिश की।

इजराइली सेना ने कहा कि एक गोले का टुकड़ा गाजा सिटी में सैन्य कार्रवाई के दौरान गलती से चर्च पर गिर गया। इसकी जांच की जा रही है।

ट्रम्प- नेतन्याहू के बीच हमले को लेकर बातचीत

अमेरिका के व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बताया कि ट्रम्प और नेतन्याहू के बीच इस हमले को लेकर तनावपूर्ण बातचीत हुई।

उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति को बताया कि कैथोलिक चर्च पर हमला करना इजराइलियों की एक भूल थी।"

इटली की PM बोली- ये हमले स्वीकार नहीं किए जाएंगे

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने गाजा में इजराइल के हालिया हमलों की कड़ी निंदा की है। मेलोनी ने एक्स पर लिखा, "इजराइल के गाजा में हमलों ने होली फैमिली चर्च को भी निशाना बनाया। महीनों से नागरिकों पर किए जा रहे ये हमले बर्दाश्त नहीं किए जा सकते। कोई भी सैन्य कार्रवाई इस व्यवहार को सही नहीं ठहरा सकती।"

मेलोनी ने मई में कहा था कि इजराइल को अपने सैन्य अभियानों में अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन करना चाहिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.