अमेरिकी चुनाव में गिलहरी की मौत का मुद्दा:अधिकारियों ने रेबीज के डर से मारा था, मस्क बोले- ट्रम्प ऐसे जानवरों की रक्षा करेंगे

Updated on 04-11-2024 02:32 PM

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से 2 दिन पहले एक गिलहरी चुनावी कैंपेन में चर्चा का विषय बन गई है। दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हुई 'पीनट' नाम की गिलहरी को न्यूयॉर्क में अधिकारियों ने शनिवार (2 नवंबर) को मार दिया। द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, गिलहरी को उसके मालिक के घर पर रेड के दौरान पकड़ा गया था।

अधिकारियों को कई बार शिकायतें मिली थीं कि मार्क लॉन्गो नाम के एक शख्स ने एक गिलहरी और रैकून को पाला हुआ है। इन जानवरों में रेबीज जैसी बीमारी के लक्षण दिखे हैं। बार-बार शिकायत आने के बाद अधिकारियों ने 30 अक्टूबर को मार्क के घर पर छापा मारा।

वेंस बोले- पीनट की मौत से ट्रम्प उदास 

CBS न्यूज ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि रेबीज का टेस्ट करने के लिए दोनों जानवरों को मार दिया गया। इनके संपर्क में दूसरे जानवरों और लोगों के भी टेस्ट किए जा रहे हैं। गिलहरी की मौत के बाद से राष्ट्रपति उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प और उनके उप-राष्ट्रपति पद के दावेदार जेडी वेंस ने इसे चुनावी मुद्दा बना दिया है।

वेंस ने कहा कि पीनट की मौत बाइडेन सरकार की प्राथमिकता का सबूत हैं। ट्रम्प को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, उन्हें बेहद बुरा लगा। यह वही सरकार है जो हजारों गैरकानूनी प्रवासियों को हर साल देश में घुसने देती है, और अब वे चाहते हैं कि हम पालतू जानवरों को भी पास न रखें।

मस्क ने कहा- बाइडेन प्रशासन बेवकूफ-बेरहम

चुनाव में ट्रम्प का समर्थन कर रहे अरबपति इलॉन मस्क ने बाइडेन प्रशासन को बेवकूफ और बेरहम कहा है। टेस्ला CEO ने सोशल मीडिया पर पीनट की मौत पर दुख जताते हुए कहा कि ट्रम्प अगर राष्ट्रपति बने तो वे गिलहरियों की रक्षा करेंगे।

पीनट गिलहरी पिछले 7 साल से न्यूयॉर्क में मार्क लॉन्गो के साथ रह रही थी। जब वह बेहद छोटी थी तब एक कार की टक्कर से उसकी मां की मौत हो गई थी। इसके बाद लॉन्गो ने पीनट को रेस्क्यू कर लिया था। तब से वह लॉन्गो के ही साथ रह रही थी।

वह उसकी कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर डालता रहता है, जहां उसके करीब 5 लाख फोलोअर्स हैं। पीनट की मौत के बाद मार्क ने इस मुद्दे के खिलाफ आवाज उठाने का फैसला किया है। उन्होंने जस्टिस फॉर पीनट नाम से कैंपेन भी चलाया है।

मार्क ने अप्रैल 2023 में पीनट के नाम पर एक फ्रीडम फार्म एनिमल सैन्क्चुअरी भी खोली थी। इस सैंक्चुअरी में अब 300 जानवर रहते हैं, जिनमें घोड़े, बकरियां और कई दूसरे जानवर शामिल हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.