है बड़ी घटना, पर बताई गई है छोटी...

Updated on 06-07-2024 06:07 PM

राजनीति में जिसका कद बढ़ता रहता है, उसका महत्व बढ़ता है, जनता में उसकी साख बढ़ती है, जनता का उस पर भरोसा बढ़ता है। जो सत्ता में हैं, वह दूसरी बार सत्ता में लोटता है तो उसका कद बढ़ता है, माना जाता है जनता इसे पसंद करती है,इसने अच्छा काम किया है, इसलिए जनता ने इस पर दोबारा भरोसा किया है। ऐसे कई सीएम मिल जाएंगे जिस पर जनता ने दोबारा भरोसा किया है, लेकिन जब बात पीएम पद की आती है तो दोबारा पीएम बनना मुश्किल होता है, तीसरा बार पीेएम बनना और भी मुश्किल माना जाता है।

विश्व के कई देशों में तो हर चुनाव में पीएम, राष्ट्रपति बदल जाते हैं.जनता उन्हें पद से हटा देती है।कई देश में तो पंद्रह साल में पांच पीएम बदल जाते हैं। ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक हाल में चुनाव में बुरी तरह हारे हैं। उनकी पार्टी चौदह साल से सत्ता पर थी, इस दौरान वहां पांच पीएम बदले गए। सत्ता बचाने की चुनौती सुनक के सामने थी और पंद्रह साल सरकार के बाद सत्ता बचाना बहुत ही मुश्किल होता है। यही हुुआ ब्रिटेन की जनता ने सुनक की पार्टी को सत्ता से हटा दिया। इसी तरह अमरीका,आस्ट्रेलिया,जर्मनी,न्यूजीलैंड आदि देशों में भी दस साल में पीेएम बदल गए हैं। क्योंकि तीसरी बार सत्ता पर लौटना आसान नहीं होता है।नेता से जनता ऊब गई होती है उसकी खिलाफ नाराजगी बड़ जाती है। यही वजह है कि देश की बात हो या विदेशों की बात है,किसी पार्टी,. किसी नेता के तीसरी बार सत्ता में लौटन को बड़ी घटना माना जाता है।

विश्व के कई देशोें में पिछले दस सालों में दो बार चुनाव हो चुके हैं उसमें भारत ही ऐसा देश है  चहां नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम बने है्। तीसरी बार चुनाव में बहुमत प्राप्त कर सत्ता में लौटे हैं। यह देश ही नहीं विश्व राजनीति में भी एक ऐतिहासिक घटना है। इससे पीएम मोदी का कद देश ही नहीं विदेश में बढ़ा है, वह इस ऐतिहासिक सफलता के साथ देश के तमाम नेताओं से बड़े नेता के रूप में स्थापित हो गए है्ं। उनके मुकाबले का कोई नेता नही है, इसलिए उनके मुकाबले में राहुल गांधी को लाने के लिए कांग्रेस और उसके इको सिस्टम ने मोदी की सफलता की बड़ी घटना को छोटी घटना बताने का प्रयास किया है। पीएम मोदी को तिहाई पीेएम, चुनाव में मोदी की नैतिक हार हुई है, कहकर पीएम मोदी के कद को कम करने का प्रयास किया गया है।

ऐसा इसलिए किया गया है कि क्योंकि कांग्रेस व राहुल गाधी की तीसरी बार शर्मनाक हार हुई है। इस शर्मनाक हार को छिपाने के लिए ही इस झूठ का प्रचार किया गया है कि इस चुनाव में 99 सीटें जीतने वाले राहुल गांधी विजेता है और 240 सीटें जीतने वाले पीएम  मोदी तो हारे हुए नेता है। कांग्रेस का यह झूठ कुछ दिन ही चला जैसे की मोदी ने तीसरी बार शपथ ली, कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश हो गया। इसके कांग्रेस ने कमजोर सरकार,कमजोर पीएम का राग अलापा।वह भी काम नहीं आया। पीएम मोदी ने अपने पुराने मंत्रियों को न बदलकर कांग्रेस को बता दिया कि मोदी की सरकार उतनी ही मजबूत है, जितनी पहले थी।

ओम बिरला को स्पीकर बनवा कर यह संदेश दे दिया कि वह मजबूत पीएम है, और उनकी सरकार मजबूत सरकार है।इस मजबूत सरकार की छबि खराब करने के लिए राहुल गांधी व कांग्रेस झूठ का सहारा भी ले रहे हैं। उनके झूठ की पोल खुलतेे ही उनकी की छवि खराब हो रही है। अग्निवीर के मामले में राहुल गांधी ने संसद में झूठ बोला, तो उनकी झूठ की पोल तो संसद में पहले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने खोली। उसके बाद शहीद अग्निवीर के  पिता ने भी सच्चाई बता दी जिससे साबित हुआ है कि कांग्रस व राहुल गांधी झूठ बोल रहे थे।इससे राहुल गाधी की छबि ही खराब हुई है। कांंग्रेस का समझने की जरूरत है कि झूठ की राजनीति से अप्लकालिक लाभ  तो होता है लेकिन दीर्घकाल में नुकसान ही होता है। सच हमेशा सच रहता है और झूठ हमेशा झूठ ही रहता है। बड़ी घटना हमेशा बड़ी घटना रहती है, वह छोटी बताने से छोटी नहीं हो जाता है।

                                                                                      -सुनील दास



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.