इज्तिमा 2025 में बुधवार को पहुंचेंगी जमाअतें:17 नवंबर को भोपाल स्टेशन पर बनेगा 50 हजार लोगों का खाना, 600 एकड़ में हो रही तैयारी

Updated on 11-11-2025 12:14 PM

आलमी इज्तिमा के लिए भोपाल रेलवे स्टेशन पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जायरिनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन और इज्तिमा कमेटी ने विशेष इंतजाम किए हैं। इस बार स्टेशन परिसर में करीब 50 हजार लोगों के लिए खाना तैयार किया गया है।

इज्तिमा कमेटी के सदस्यों ने बताया कि बुधवार से देश के अलग-अलग हिस्सों से जमाअतें भोपाल पहुंचना शुरू करेंगी। सबसे ज्यादा भीड़ शुक्रवार से रविवार के बीच रहने की संभावना है, जिसके लिए रेलवे और प्रशासन ने संयुक्त रूप से व्यवस्था मजबूत की है।

120 एकड़ में विशाल पंडाल तैयार इज्तिमा स्थल पर इस समय 120 एकड़ में विशाल पंडाल आकार ले रहा है। हजारों वॉलंटियर्स पंडाल, खानपान, जलापूर्ति और प्रकाश व्यवस्था में जुटे हुए हैं।

तैयारियों का 95 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। 17 नवंबर को सामूहिक दुआ के साथ इज्तिमा का समापन होगा। इस बार करीब 12 लाख से अधिक जायरीनों के आने की उम्मीद है।

रेलवे ने बढ़ाएगा कोच और टिकट काउंटर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने दो ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे, हालांकि रेलवे ने अभी तक यह तय नहीं किया है कि किन ट्रेनों में स्पेशल कोच लगाए जाएंगे।

मगर भोपाल रेल मंडल फिलहाल गाड़ी संख्या 11272 भोपाल–इटारसी एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 14814 भोपाल–जोधपुर एक्सप्रेस में एक्ट्रा कोच लगाने का विचार कर रहा है।

इसके अलावा, स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 2 दिसंबर से चार नए टिकट काउंटर शुरू किए जाएंगे। इनमें से दो काउंटर प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर बने पंडाल में और दो स्टेशन परिसर में होंगे।

वहीं, सुरक्षा के लिए जीआरपी, आरपीएफ और अन्य बलों की तैनाती की गई है। दोनों फुटओवर ब्रिज (एफओबी) पर भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए आवागमन के रास्ते अलग-अलग तय किए गए हैं।

20% बढ़े इंतजाम, 350 एकड़ में पार्किंग पिछले वर्ष की तुलना में इस बार तैयारियों में 20% की वृद्धि की गई है। पार्किंग एरिया को बढ़ाकर 350 एकड़ तक किया गया है। पिछले साल जहां 66 पार्किंग जोन थे, वहीं इस बार 71 पार्किंग जोन बनाए जा रहे हैं। पंडाल का क्षेत्रफल भी 100 एकड़ से बढ़ाकर 120 एकड़ कर दिया गया है। डॉ. हफीज ने बताया कि “सर्विस एरिया, वॉटर क्लोज, फूड जोन और एवोल्यूशन सेंटर मिलाकर लगभग 200 एकड़ में व्यवस्थाएं की गई हैं। वहीं भोपाल रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म से लेकर नादरा बस स्टैंड परिसर तक 850 पुलिसकर्मी, जिनमें आरपीएफ, जीआरपी और थाना पुलिस के साथ डायल-112 के जवान लगातार तैनात रहेंगे। इनकी ड्यूटी भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और ट्रैफिक नियंत्रण के लिए लगाई गई है।

30 हजार लोग संभालेंगे व्यवस्थाएं इज्तिमा स्थल की व्यवस्था 30 हजार प्रशिक्षित और अनुभवी लोगों के हाथों में होगी। इनमें 25 हजार वॉलंटियर्स इज्तिमा कमेटी के हैं, जबकि 5 हजार अमला नगर निगम, प्रशासन और पुलिस बल से जुड़ा है। ये टीमें सफाई, सुरक्षा, ट्रैफिक और पंडाल व्यवस्था को संभालेंगी। वहीं दमकल टीम चौबीसों घंटे इज्तिमा स्थल पर रहेगी। फायर फाइटर वाहनों को अलग-अलग बिंदुओं पर भी तैनात किया जा रहा है। रेलवे स्टेशन पर करीब 500 वॉलंटियर प्रति शिफ्ट तैनात रहेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.