जूनियर ट्रम्प का आरोप-तीसरा विश्व युद्ध छेड़ना चाहते हैं बाइडेन:कहा- हार से बौखलाए हैं, इसलिए यूक्रेन को अमेरिकी मिसाइलों से हमले की मंजूरी दी

Updated on 19-11-2024 12:57 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपना पद छोड़ने से दो महीने पहले एक बड़ा फैसला लेते हुए यूक्रेन को रूस के ठिकानों पर हमले करने के लिए लंबी दूरी की मिसाइलों का उपयोग करने की मंजूरी दे दी है।

इन मिसाइलों का इस्तेमाल पश्चिमी रूस के कुर्स्क में रूसी और उत्तर कोरियाई हमलों के खिलाफ यूक्रेनी सेना की रक्षा के लिए किया जा सकता है। बाइडेन के इस फैसले की रिपब्लिकन पार्टी ने कड़ी आलोचना की है।

डोनाल्ड ट्रम्प के सबसे बड़े बेटे ट्रम्प जूनियर ने कहा कि मेरे पिता को शांति स्थापित करने और जीवन बचाने का मौका मिलने से पहले सैन्य औद्योगिक परिसर यह सुनिश्चित करना चाहता है कि तीसरा विश्व युद्ध शुरू कर दें।

उन्होंने कहा कि हार से बौखलाए बाइडेन जानबूझकर युद्ध भड़काने में जुटे हैं। अमेरिकी कारोबारी इलॉन मस्क सहित कई नेताओं ने गुस्सा जताया है।

रूस की धमकी- ये मिसाइल दागी तो मुंहतोड़ जवाब देंगे

बाइडेन प्रशासन का कहना है कि उत्तर कोरियाई सैनिकों कुर्स्क में तैनाती के जवाब में यह कदम उठाया गया है। रिपोर्ट है 50 हजार उत्तर कोरियाई सैनिकों को तैनात किया जा रहा है। यूक्रेन की स्थिति मजबूत होने से भविष्य में होने वाली किसी भी शांति वार्ता में उसे लाभ मिल सकता है।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चेतावनी दी है कि अमेरिकी हथियारों से किए गए किसी भी हमले को रूस युद्ध में नाटो का सीधा दखल मानेंगे। रूस ने धमकी दी है कि अगर अगर ये मिसाइल दागी तो मुंहतोड़ जवाब देंगे। जरूरत पड़ी तो रूस परमाणु हथियारों का प्रयोग भी करेंगे।

फास्ट फूड का विरोध करने वाले अमेरिका के नए स्वास्थ्य मंत्री कैनेडी की बर्गर पार्टी

अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा नामित स्वास्थ्य मंत्री रॉबर्ट कैनेडी जूनियर फास्ट फूड विरोधी और बच्चों को दिए जाने वाले अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड पर पाबंदी के पक्षधर हैं। उन्होंने नारा दिया- मेक अमेरिका हेल्दी अगेन। स्वास्थ्य मंत्री नामित होने के बाद उनकी एक फोटो सामने आई है, जिसमें वे ट्रम्प और मस्क बर्गर पार्टी करते दिख रहे हैं।

प्रोजेक्ट-2025 के को-राइटर ब्रेंडन अब ट्रम्प की टीम में 

अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने घोषणा की है कि उन्होंने ब्रेंडन कैर को संघीय संचार आयोग (FCC) का अध्यक्ष चुना है। 45 वर्षीय कैर वर्तमान में FCC में शीर्ष रिपब्लिकन हैं, जो दूरसंचार को विनियमित करने वाली स्वतंत्र एजेंसी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.